एमसीडी शिक्षक सम्मान समारोह: हर्ष मल्होत्रा बोले- कमजोर वर्ग के बच्चों के भविष्य को गढ़ रहे शिक्षक

New Delhi, 5 सितंबर . शिक्षक दिवस के अवसर पर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की ओर से शिक्षकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में भाजपा दिल्ली अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन सत्या शर्मा और मेयर प्रवेश वाही मौजूद रहे. इस दौरान निगम के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, शिक्षकों की भूमिका और बच्चों के भविष्य को लेकर वक्ताओं ने अपने विचार रखे. कार्यक्रम में शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया.

भाजपा दिल्ली अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने शिक्षक दिवस पर देशभर के शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि India के पूर्व President डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को देश में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है. शिक्षकों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि गुरु अपने विद्यार्थियों के भविष्य को गढ़ने का काम करते हैं और उनके प्रयासों से देश का भविष्य सुरक्षित हाथों में रहता है.

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली नगर निगम ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के सम्मान के लिए कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें शिक्षकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. निगम के स्कूलों में बड़ी संख्या में ऐसे बच्चे पढ़ते हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर या अभावग्रस्त परिवारों से आते हैं. ऐसे बच्चों के भविष्य निर्माण में निगम के शिक्षकों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है. बच्चे की बुनियादी शिक्षा मजबूत होगी, तभी वह आगे की पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन कर पाएगा. एमसीडी केवल बच्चों को शिक्षा देने का काम नहीं कर रहा, बल्कि उन्हें भारतीय संस्कारों से जोड़ने का भी प्रयास किया जा रहा है.

एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी की चेयरमैन सत्या शर्मा ने शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों और पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि शिक्षक का हर व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान होता है. व्यक्ति जीवन में चाहे जिस पद या मुकाम तक पहुंचे, उसके निर्माण में किसी न किसी शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका जरूर रहती है. बच्चों को शिक्षित करने वाले शिक्षक उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव तैयार करते हैं. एमसीडी के स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों बच्चों के भविष्य को आकार देने में शिक्षकों की बड़ी जिम्मेदारी है. निगम के शिक्षकों ने बच्चों को इस योग्य बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है कि वे आगे चलकर देश के भविष्य का हिस्सा बन सकें.

दिल्ली की मेयर प्रवेश वाही ने बताया कि शिक्षक दिवस के अवसर पर एमसीडी की 84 शिक्षिकाओं और 3 प्रिंसिपल्स को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. हर वर्ष शिक्षक दिवस के मौके पर निगम की ओर से शिक्षकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है. एमसीडी के शिक्षक मेधावी और अनुभवी हैं और उनके माध्यम से दिल्ली के करीब 6.5 लाख बच्चों को शिक्षा प्रदान की जा रही है. निगम के स्कूल लगातार बेहतर दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.

प्रवेश वाही ने कहा कि निगम के स्कूलों में आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिक्षा को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने स्मार्ट बोर्ड और स्मार्ट क्लास जैसी सुविधाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनके माध्यम से बच्चों को बेहतर और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है. उन्होंने लोगों से एमसीडी के स्कूलों का दौरा करने की अपील करते हुए कहा कि स्कूलों में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे बदलाव को स्वयं देखा जा सकता है. Prime Minister Narendra Modi और दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता के निर्देशों के अनुरूप निगम के स्कूलों में आधुनिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर काम किया जा रहा है.

पीएसके

Leave a Comment