
Mumbai , 6 सितंबर . Maharashtra में एमपीएससी (Maharashtra लोक सेवा आयोग) परीक्षा प्रक्रिया को लेकर प्रतियोगी परीक्षा के शिक्षकों और छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने Sunday सुबह Mumbai में Chief Minister देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने अपनी मांगें रखीं.
मुलाकात के दौरान Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि Government बेहद पारदर्शी प्रक्रिया विकसित करने के लिए लगातार काम कर रही है. इस प्रक्रिया को और मजबूत करने के लिए राज्य स्तर पर एक उच्चस्तरीय समिति बनाई गई है. इस समिति की अध्यक्षता सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव कर रहे हैं. इसमें पूर्व यूपीएससी सदस्य, Police महानिदेशक, आईआईटी के प्रोफेसर और अन्य अधिकारी शामिल हैं. इसके लिए Governmentी आदेश भी जारी कर दिया गया है.
Chief Minister ने बताया कि यह समिति राज्यभर के सभी विभागों में जाकर छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों और सभी संबंधित पक्षों के साथ चर्चा करेगी. समिति पुणे भी जाएगी. सीएम फडणवीस ने कहा कि एक तरफ ये प्रयास चल रहे हैं, तो दूसरी तरफ कुछ कड़े कानून भी बनाए जा रहे हैं. छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ Government सख्त कार्रवाई करेगी.
Chief Minister ने ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा में पेपर लीक की घटना का भी गंभीरता से संज्ञान लिया है. उन्होंने कहा कि इस मामले में Police द्वारा तेजी से जांच की जा रही है और आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है. आगे की जांच जारी है और चाहे आयोग के अंदर का कोई व्यक्ति हो या बाहर का, जो भी इस गड़बड़ी में शामिल पाया जाएगा, उसे कड़ी सजा दी जाएगी.
उन्होंने कहा कि हम ऐसे सुधार कर रहे हैं ताकि ईमानदारी से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की मेहनत की कद्र हो. उनके साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा. Government छात्रों के मन में मौजूद शंकाओं को दूर करने और परीक्षा प्रणाली में भरोसे को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है.
Chief Minister ने भरोसा दिलाया कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए प्रश्न पत्र बनाने से लेकर पूरी परीक्षा प्रक्रिया तक में जरूरी सुधार सभी पक्षों को विश्वास में लेकर तुरंत लागू किए जाएंगे. इस मौके पर शिक्षक सचिन धवले, यशवंत सोलत, धनंजय मते, गणेश कड़, उमेश कुडाले और छात्र आंदोलन के कार्यकर्ता निखिल पाटिल समेत कई प्रतियोगी परीक्षा के शिक्षक और छात्र मौजूद रहे. इस बात की जानकारी Chief Minister कार्यालय की ओर से ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए दी गई.
–
वीकेयू/पीएम