Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
विज्ञान/प्रौद्योगिकी,व्यापार

एमएसएमई में महिलाओं की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य: जीतन राम मांझी

एमएसएमई में महिलाओं की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य: जीतन राम मांझी

New Delhi, 25 नवंबर . केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री जीतन राम मांझी ने Wednesday को कहा कि महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाए बिना ‘विकसित भारत’ का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि वर्तमान में एमएसएमई क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी करीब 37 प्रतिशत है और इसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने कहा कि महिलाओं का बढ़ता योगदान देश के समावेशी विकास और आर्थिक प्रगति के लिए बेहद आवश्यक है.

राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित 12वें फिक्की सीएमएसएमई एनुअल समिट 2026 के दौरान मीडिया से बातचीत में मांझी ने कहा कि देश की आबादी में महिलाओं की हिस्सेदारी लगभग 50 प्रतिशत है और आज महिलाएं उद्यमिता, विज्ञान, अंतरिक्ष, राजनीति और अन्य सभी क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रही हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय समाज और संस्कृति में भी महिलाओं को हमेशा महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है और आज जरूरत इस बात की है कि आर्थिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी को और मजबूत किया जाए.

उन्होंने कहा कि फिक्की और एमएसएमई क्षेत्र से जुड़े संगठनों ने महिलाओं की भागीदारी को वर्तमान स्तर से बढ़ाकर 50 प्रतिशत तक पहुंचाने का संकल्प लिया है. उन्होंने कहा कि जब तक महिलाओं को पर्याप्त अवसर नहीं मिलेंगे और वे आर्थिक गतिविधियों में बराबर योगदान नहीं देंगी, तब तक संतुलित और व्यापक विकास संभव नहीं होगा.

मांझी ने आगे कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में एमएसएमई क्षेत्र की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा, “देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में एमएसएमई का योगदान करीब 31 प्रतिशत, मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में 36 प्रतिशत और निर्यात में लगभग 50 प्रतिशत तक पहुंच चुका है.” उन्होंने कहा कि कृषि के बाद एमएसएमई देश का सबसे बड़ा रोजगार सृजक क्षेत्र है.

Union Minister ने आगे बताया, “वर्तमान में देश में एमएसएमई इकाइयों की संख्या लगभग 10 करोड़ तक पहुंच चुकी है, जबकि यह कुछ वर्ष पहले करीब 5 करोड़ के आसपास थी. यह क्षेत्र करीब 42 करोड़ लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रहा है और आने वाले वर्षों में इसकी भूमिका और बढ़ेगी.”

उन्होंने कहा, “Prime Minister Narendra Modi के ‘विकसित India 2047’ विजन को साकार करने में एमएसएमई क्षेत्र की निर्णायक भूमिका होगी. एमएसएमई के तेज विकास के बिना India के विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य हासिल करना संभव नहीं है.”

हाल ही में कैबिनेट द्वारा लिए गए विकास से जुड़े फैसलों पर टिप्पणी करते हुए मांझी ने कहा कि India मूल रूप से गांवों का देश है और देश की बड़ी आबादी आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है. उन्होंने कहा कि अगर India को दुनिया की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होना है तो केवल बड़े शहरों का विकास पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि गांवों और छोटे शहरों को भी समान गति से आगे बढ़ाना होगा.

उन्होंने कहा, “Government एक तरफ शहरीकरण और आधुनिक बुनियादी ढांचे को बढ़ावा दे रही है, वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे नगरों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है. यही संतुलित विकास मॉडल देश को आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत बनाएगा.”

इससे पहले अपने संबोधन में मांझी ने कहा कि 12वें फिक्की सीएमएसएमई वार्षिक शिखर सम्मेलन की थीम ‘एमएसएमई का विस्तार, विकास को बढ़ावा और भविष्य का निर्माण’ वर्तमान समय की जरूरतों के अनुरूप है. उन्होंने कहा कि जब India आत्मविश्वास के साथ ‘विकसित India 2047’ के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है, तब एमएसएमई क्षेत्र नवाचार, रोजगार सृजन और आर्थिक विकास का प्रमुख वाहक बनकर उभर रहा है.

–

डीबीपी

Share