भारत-कनाडा संबंध अपने अब तक के सबसे मजबूत दौर में: ओंटारियो मंत्री विक्टर फेडेली

New Delhi, 25 नवंबर . कनाडा के सबसे बड़े प्रांत ओंटारियो के आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और व्यापार मंत्री तथा कैबिनेट अध्यक्ष विक्टर फेडेली ने Wednesday को कहा कि India और कनाडा के संबंध आज अपने इतिहास के सबसे मजबूत दौर में हैं.
को दिए एक विशेष साक्षात्कार में फेडेली ने कहा कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच बेहतर तालमेल और बढ़ती आर्थिक साझेदारी ने द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई दी है. उन्होंने कहा, “हम दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों को अंतरराष्ट्रीय मंचों और एक-दूसरे के देशों की यात्राओं के दौरान बेहद सकारात्मक संबंधों के साथ काम करते हुए देखते हैं. यह बहुत महत्वपूर्ण है और इसका असर दोनों देशों के बीच लगातार बढ़ते व्यापारिक संबंधों में भी दिखाई देता है.”
फेडेली ने कहा कि ओंटारियो कनाडा का प्रमुख विनिर्माण केंद्र है, जहां देश का अधिकांश उत्पादन होता है. उन्होंने कहा कि प्रांत में विमान, ट्रेन, ऑटोमोबाइल और सेमीकंडक्टर चिप्स सहित लगभग हर प्रकार का विनिर्माण होता है.
उन्होंने कहा कि India और कनाडा के बीच व्यापारिक संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं और इसमें सबसे अधिक संभावनाएं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में दिखाई देती हैं.
उन्होंने कहा, “टेक्नोलॉजी, टेक्नोलॉजी और सिर्फ टेक्नोलॉजी ही दोनों देशों के बीच सहयोग का सबसे बड़ा क्षेत्र है.”
हालांकि उन्होंने कहा कि अब सहयोग के नए क्षेत्र भी तेजी से उभर रहे हैं. उन्होंने बताया कि अगले 10 वर्षों में वैश्विक स्तर पर रक्षा क्षेत्र पर लगभग 6 से 7 ट्रिलियन डॉलर खर्च होने का अनुमान है. ऐसे में India और कनाडा दोनों वैश्विक बाजारों के लिए रक्षा उत्पादों की आपूर्ति में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं.
उन्होंने आगे से कहा कि आने वाले वर्षों में रक्षा सहयोग को अधिक प्राथमिकता मिलेगी और तकनीकी सहयोग के भीतर विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर अधिक ध्यान केंद्रित किया जाएगा.
फेडेली ने बताया कि India और ओंटारियो के बीच एआई, तकनीकी नवाचार और अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग का सबसे प्रभावी माध्यम शिक्षा व्यवस्था हो सकती है. उन्होंने कहा कि ओंटारियो के कई विश्वविद्यालय भारतीय संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) और शोध साझेदारियां विकसित कर रहे हैं.
उन्होंने से कहा, “हम हर साल दो बार India आते हैं और यहां व्यापारिक समझौतों को आगे बढ़ाने में सफल रहे हैं. India में हमारे दो कार्यालय भी हैं, जो पूरे वर्ष संभावित अवसरों की पहचान और विकास के लिए काम करते हैं.”
उन्होंने यह भी कहा कि ओंटारियो को एआई का जन्मस्थान माना जाता है. मशीन लर्निंग के क्षेत्र में अग्रणी कार्य करने वाले डॉ. ज्योफ्री हिंटन को पिछले वर्ष नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. फेडेली ने बताया कि वर्तमान में ओंटारियो में लगभग 1,600 एआई कंपनियां सक्रिय हैं.
उन्होंने आगे कहा कि इस वर्ष ओंटारियो में एआई से जुड़े मास्टर कार्यक्रमों में 1,700 छात्र नामांकित हुए, जबकि पिछले वर्ष 1,400 छात्रों ने स्नातक की डिग्री प्राप्त की. इसके अलावा, पिछले वर्ष प्रांत में 17,000 नए एआई रोजगार भी जुड़े.
उन्होंने कहा, “इसमें कोई संदेह नहीं है कि ओंटारियो आज वैश्विक स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अग्रणी केंद्रों में से एक है.”
फेडेली ने उम्मीद जताई कि Prime Minister Narendra Modi की कनाडा यात्रा दोनों देशों के बीच सद्भाव और सहयोग को और मजबूत करेगी. उन्होंने कहा कि वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में भी तेजी से बदलाव हो रहा है और देशों के बीच नई साझेदारियां विकसित हो रही हैं.
उन्होंने अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप की वैश्विक टैरिफ नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे दुनिया भर के देशों ने अपने आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को और तेज़ी से मजबूत करना शुरू किया है.
फेडेली ने कहा, “हम हमेशा से वैश्विक स्तर पर साथ मिलकर व्यापार करना चाहते थे, लेकिन President डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों ने इन साझेदारियों को और तेजी से आगे बढ़ाने का काम किया है. इससे देशों के बीच सहयोग पहले की तुलना में कहीं अधिक तेजी से बढ़ा है.”
–
डीबीपी


