पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में बलूचिस्तान के मस्तुंग में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत, सैकड़ों घायल होने का दावा

क्वेटा, 25 नवंबर . Pakistan के बलूचिस्तान प्रांत के मस्तुंग जिले में Pakistanी सुरक्षा बलों की गोलाबारी में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत और सैकड़ों लोगों के घायल होने का दावा किया गया है. स्थानीय बुजुर्गों और प्रतिनिधियों के एक दल ने स्थानीय मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी.
मस्तुंग की करदेगाप तहसील के प्रतिनिधियों ने Tuesday को Pakistan की नेशनल पार्टी के नेता अब्दुल मलिक बलूच से मुलाकात के दौरान क्षेत्र में सैन्य कार्रवाई से हुए नुकसान और स्थानीय लोगों की स्थिति के बारे में जानकारी दी.
प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, चार यूनियन परिषदों में सैन्य अभियान से करीब 70 हजार लोग प्रभावित हुए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय निवासियों को अपने घर खाली करने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है. प्रतिनिधियों ने बताया कि मस्तुंग के गुरगिना इलाके में किल्ली पसुंद खान बाजार को जलाए जाने से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है. इस दौरान कई दुकानें, पशुधन, दर्जनों मकान और आभूषण भी कथित तौर पर नष्ट हो गए.
उन्होंने आरोप लगाया कि किल्ली गुफ्तारी और किल्ली खुरासानी की सभी दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया. कृषि योजनाओं को बिजली उपलब्ध कराने वाले सौर ऊर्जा संयंत्रों को भी नुकसान पहुंचाया गया. प्रतिनिधिमंडल ने अब्दुल मलिक बलूच से हस्तक्षेप की अपील करते हुए स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और प्रभावित परिवारों को नुकसान का मुआवजा दिलाने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया.
Pakistanी सुरक्षा बलों की कथित गोलाबारी, आगजनी और धमकी की घटनाओं की निंदा करते हुए अब्दुल मलिक बलूच ने किल्ली पसुंद खान बाजार को जलाए जाने को बेहद दुखद और निंदनीय बताया. उन्होंने कहा कि नागरिकों की जान और संपत्ति की सुरक्षा करना Government की बुनियादी जिम्मेदारी है.
उन्होंने लोगों को उनके पुश्तैनी घरों से विस्थापित किए जाने को अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि नेशनल पार्टी जबरन विस्थापन का विरोध करती है. उन्होंने कहा कि नागरिक गंभीर कठिनाइयों, भय और असुरक्षा का सामना कर रहे हैं. किसी भी कार्रवाई में मानव जीवन और मौलिक अधिकारों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए.
इससे पहले, मस्तुंग जिले में संगार रेलवे क्रॉसिंग के पास Pakistanी सुरक्षा बलों की ड्रोन हमले की घटना में तीन नागरिक घायल हो गए थे. स्थानीय मीडिया ने निवासियों के हवाले से बताया कि यह हमला Sunday देर रात हुआ था और घायलों में एक की हालत गंभीर थी. निवासियों के मुताबिक, तीनों नागरिक घरेलू इस्तेमाल के लिए पाइपलाइन में छेद कर गैस निकालने की कोशिश कर रहे थे, तभी पास के Pakistan फ्रंटियर कॉर्प्स (एफसी) शिविर से ड्रोन हमला किया गया.
यह घटना Saturday को मस्तुंग के गुरगिना इलाके में Pakistanी सेना की कार्रवाई की खबरों के बाद हुई थी. उस दौरान कथित तौर पर आवासीय इलाकों में मोर्टार के गोले गिरने से संपत्ति को नुकसान पहुंचा था. बलूचिस्तान में हालिया घटनाओं ने Pakistanी सुरक्षा बलों पर नागरिकों के खिलाफ कथित मानवाधिकार उल्लंघनों, आगजनी, गोलाबारी, धमकी और जबरन गायब किए जाने के आरोपों को फिर सामने ला दिया है. इन घटनाओं के बाद स्थानीय परिवारों में भय और अनिश्चितता का माहौल बताया जा रहा है.
–
डीएससी


