पाकिस्तान: कराची में इमारत गिरने से बड़ा हादसा, कई लोग मलबे में दबे

कराची, 25 नवंबर . Pakistan के कराची में Wednesday को बलोच कॉलोनी के पास निर्माणाधीन छह मंजिला इमारत की ऊपरी मंजिलें ढह गईं, जिसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए. इस संबंध में स्थानीय मीडिया ने बचाव अधिकारियों के हवाले से जानकारी दी है.
Pakistan के प्रमुख मीडिया संस्थान ‘जियो न्यूज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, बचाव अधिकारियों ने बताया कि मलबे से अब तक 10 घायलों को बाहर निकाला गया है, जिनमें से एक की हालत गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मलबे को हटाने के लिए मौके पर भारी मशीनें भेजी गई हैं. बचाव कार्य जारी है ताकि मलबे में फंसे अन्य लोगों को ढूंढा जा सके. बचाव अधिकारियों के मुताबिक, इमारत गिरने से पहले हिलने लगी थी.
‘जियो न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार, सिंध बिल्डिंग कंट्रोल अथॉरिटी (एसबीसीए) ने बताया कि यह इमारत कराची में बलोच कॉलोनी के पास ‘एडमिन सोसाइटी ब्लॉक 4’ में ढही. अथॉरिटी ने बताया कि यह इमारत 600 वर्ग गज के प्लॉट पर बन रही थी, जिसमें ग्राउंड फ्लोर के अलावा पांच और मंजिलें बनाई जा रही थीं. साथ ही, यह भी आरोप है कि आवासीय जमीन पर व्यावसायिक निर्माण किया जा रहा था.
इससे पहले स्थानीय मीडिया के मुताबिक, 5 नवंबर को कराची में एक दुकान की छत गिरने से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. Pakistanी मीडिया ने ‘रेस्क्यू 1122’ के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) आबिद शेख के हवाले से बताया कि यह घटना कराची में दुकान पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान हुई. उन्होंने बताया कि मलबे से तीन लोगों को निकालकर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.
रिपोर्टों से पता चलता है कि Pakistan में इमारतें या उनकी छतें ढहना एक आम समस्या बन गई है. सुरक्षा नियमों का कमजोर पालन और घटिया निर्माण सामग्री अक्सर ऐसी त्रासदियों का कारण बनती रही है.
15 अक्टूबर को Pakistan के पेशावर के अफरीदी आबाद इलाके में एक स्कूल की इमारत ढह गई थी, जिसमें 30 छात्रों और एक महिला शिक्षिका सहित कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई थी.
Pakistan के अखबार ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की रिपोर्ट के अनुसार, कैपिटल सिटी Police ऑफिसर (सीसीपीओ) मियां सईद ने बताया कि स्कूल के मालिक को हिरासत में ले लिया गया है और इस घटना के संबंध में मामला दर्ज किया जाएगा. सईद ने बताया कि स्कूल की छत खराब तरीके से बनाई गई थी और इमारत तंग गलियों में स्थित थी, जिससे बचाव कार्यों में मुश्किलें आईं. उन्होंने बताया कि स्कूल में 110 बच्चे नामांकित थे.
–
एएसएच/डीकेपी


