‘एग्रेसन दिखाओ, मुझे पसंद आया’, भारतीय अंडर-19 टीम के जश्न को लेकर बोले शोएब अख्तर

New Delhi, 16 नवंबर . India की अंडर-19 टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एशिया कप 2026 के खिताब को अपने नाम किया. रोमांच से भरे फाइनल मुकाबले में India ने Pakistan को एक विकेट से हराया. खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम आक्रामक अंदाज में जश्न मनाती हुई दिखाई दी. इस बीच, भारतीय टीम के सेलिब्रेशन पर Pakistan के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने अपनी राय रखी है.
शोएब अख्तर ने कहा कि उन्हें भारतीय टीम का एग्रेसन पसंद आया. उन्होंने कहा, “India की अंडर-19 टीम के खिलाड़ियों के लिए मेरा संदेश है कि एग्रेसन जरूर दिखाएं. मुझे यह अच्छा लगा. मगर Pakistan एक कहीं बेहतर टीम थी, पूरे टूर्नामेंट में वह बहुत शानदार रहे. पता नहीं क्यों, वह दबाव नहीं झेल पाए. हमेशा की तरह, India को पता है कि अहम मौकों पर दबाव को कैसे संभालना है. India को बधाई. उन्होंने कमाल का क्रिकेट खेला. India में दम था, भरोसा था और ऐसे खिलाड़ी थे जो मैच खत्म कर सकते थे.”
अख्तर ने कहा कि उनके संबंध आज भी कुछ भारतीय खिलाड़ियों से बहुत अच्छे हैं और वह उनकी तारीफ करते हैं. उन्होंने कहा, “हमें सिर्फ क्रिकेट ही नहीं खेलना है, बल्कि हमें मूल्यों को भी साथ लेकर चलना है. आज भी, मैं सचिन तेंदुलकर के बारे में अच्छी बातें ही कहता हूं. मुझे अभी भी लगता है कि वह दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं. वीरेंद्र सहवाग और सौरव गांगुली—हम सब अच्छे दोस्त हैं. हमने कभी भी एक-दूसरे के खिलाफ इस तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.”
अंडर-19 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए Pakistan ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 337 रन बनाए. हालांकि, भारतीय टीम 338 रनों के लक्ष्य को आखिरी गेंद पर हासिल करने में सफल रही. भारतीय टीम को आर्यवीर सहवाग (58 रन) और लक्ष्य रायचंदानी (80 रन) ने अच्छी शुरुआत दी, तो अंत के ओवरों में मनाल चौहान ने 47 और मोहित उल्वा ने 26 गेंदों में 49 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारतीय टीम को जीत दिलाई. मोहित ने मैच की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाई.
–
एसएम/पीएम


