Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘उनकी राजनीति अराजकता की प्रतीक, सत्ताईस में सत्यानाश तय…’, ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तंज

‘उनकी राजनीति अराजकता की प्रतीक, सत्ताईस में सत्यानाश तय…’, ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तंज

अंबेडकर नगर, 19 नवंबर . उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. यूपी Government में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने अखिलेश यादव की पीडीए रथ यात्रा और गोरखपुर में हुए रोड शो के दौरान किशोर आर्यवर्धन की मौत को लेकर गंभीर सवाल उठाए.

राजभर ने इस मामले में उच्चस्तरीय जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की. इसके साथ ही उन्होंने आजम खान, चंद्रशेखर आजाद और Samajwadi Party की राजनीति को लेकर भी कई बयान दिए.

यूपी Government में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जिस पिता का बेटा दुनिया से चला जाता है, उस पर क्या बीतती है, इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. इससे बड़ा दुख किसी परिवार के लिए नहीं हो सकता. पीडीए रथ यात्रा के दौरान किशोर की मौत हुई है, इसलिए इस मामले में मुकदमा दर्ज होना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए.

आजम खान को लेकर भी ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आजम खान की मौजूदा स्थिति के लिए अखिलेश यादव जिम्मेदार हैं. आजम खान के खिलाफ करीब 90 प्रतिशत मुकदमे Samajwadi Party की Government के कार्यकाल के दौरान दर्ज हुए थे.

सपा कार्यालय के बाहर लगाए गए पोस्टरों और नेताओं के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए राजभर ने कहा कि उन्होंने सपा के एक नेता को यह कहते सुना कि वे अपनी लाठियों पर घी लगा रहे हैं और ताकत के दम पर सत्ता में आने की तैयारी कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश में अब कानून का राज है और हर व्यक्ति सुरक्षित महसूस करता है. इसके विपरीत, अखिलेश यादव की Government के दौरान गुंडाराज था. Samajwadi Party ऐसे सपने देख रही है, जिन्हें पूरा करना संभव नहीं है.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ के बयान का समर्थन करते हुए राजभर ने कहा कि पिछले करीब 10 वर्षों में प्रदेश की कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है. Government ने बिना पैसे लिए नौकरियां देने, राज्य को दंगामुक्त बनाने और विकास को गति देने का काम किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा Government के दौरान प्रदेश में दंगे और हिंसा आम बात थी.

आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद की ओर से Chief Minister योगी आदित्यनाथ को चुनौती दिए जाने पर राजभर ने कहा कि पहले चंद्रशेखर को चुनाव लड़कर अपनी Government बनाने दीजिए, उसके बाद वे किसी को चुनौती देने की बात करें. केवल बयान देने से Political ताकत साबित नहीं होती.

राजभर ने आरोप लगाते हुए कहा कि असली Samajwadi Party भाजपा की बी-टीम है. उन्होंने अखिलेश यादव, शिवपाल यादव और रामगोपाल यादव का नाम लेते हुए दावा किया कि ये नेता रात में गुलदस्ते लेकर Chief Minister योगी से मिलते हैं और अमित शाह से भी मुलाकात करते हैं. social media पर इन नेताओं की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं. ऐसे में उन्हें दूसरों पर सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है.

उन्होंने पीडीए रथ यात्रा और गोरखपुर में आयोजित रोड शो के दौरान एक किशोर की मौत को लेकर social media प्लेटफॉर्म एक्स पर भी एक पोस्ट लिखा. उन्होंने लिखा कि मित्र अखिलेश यादव. करा आए बेइज्जती गोरखपुर में? कर लिया सड़कों पर तांडव? इसी तांडव के बीच गोरखपुर में आपके गुंडों ने एक मासूम की जान ले ली. सड़क पर कूद-फांद कर रहे आपके लोडरों के कारण 13 साल के एक मासूम को जान गंवानी पड़ी. आपके रोड शो में शामिल बुलडोजर ने आर्यवर्धन की जान ली है.

उन्होंने लिखा कि मैं मांग करता हूं कि आर्यवर्धन की मौत के मामले की उच्चस्तरीय जांच हो और जो लोग भी इसमें शामिल हों, उन पर हत्या का मुकदमा चलना चाहिए. सोचने वाली ये है कि आप ने भी न दुख प्रकट किया, न संवेदना जताई, मगर वहीं पर स्वतंत्रता सेनानियों की जाति खोजने का समय मिल गया आपको. ये है आपकी उद्दंड राजनीति. ‘बुलडोजर’ सबसे नहीं संभलता मित्र. पूरा प्रदेश इस बात को जानता है कि आप लोग सिवाय अव्यवस्था, अराजकता और उद्दंडता के कुछ और कर ही नहीं सकते.

उन्होंने कहा कि और हां… हम समझ सकते हैं कि आप गोरखपुर गए, मगर महायोगी गुरु गोरखनाथ जी के मंदिर नहीं गए. कम से कम गीता प्रेस ही चले गए होते. एक भगवद्गीता खरीद ली होती, सद्बुद्धि मिलती. मगर आपको माफियापरस्ती से ही फुर्सत नहीं. उसी चौरीचौरा के पास तरकुलही माई का मंदिर था, वहीं माथा टेक लिए होते, लेकिन आपको तो दाढ़ी-टोपी वालों से डर लगता है कि कहीं वो नाराज ना हो जाएं. खैर, गुंडई के प्रदर्शन के चक्कर में ये भूल गए कि आप इंडी वाले भी हैं. कम से कम कांग्रेस वाले अपने बड़के भैया का भी झंडा, बैनर लहरवा दिए होते एक-दो जगह पर.

उन्होंने social media पोस्ट में आगे लिखा कि हम आपको मित्र की तरह समझाते हैं, लेकिन आपको और आपके लोडरों को मिर्ची लग जाती है. बार-बार कह रहे हैं कि लोफरों की संगत छोड़ दीजिए और बड़े-बुजुर्गों से ज्ञान लीजिए, तभी पार्टी बचेगी, नहीं तो सत्ताईस में सत्यानाश तय है.

–

एसएके/एबीएम

Share