Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश: बरेली में गौकशी की तैयारी कर रहे पांच अपराधी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली में गौकशी की तैयारी कर रहे पांच अपराधी Police मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

बरेली, 18 नवंबर . उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली में Wednesday रात को Police ने कथित तौर पर कौकशी की तैयारी कर रहे पांच आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दो अपराधियों के पैरों में गोली लगी, जबकि तीन अन्य को मौके से गिरफ्तार किया गया. उनके पास से अवैध असलाह और गौकशी के उपकरण बरामद किए गए हैं.

बरेली Police के अनुसार, Wednesday रात को थाना मीरगंज Police शांति व्यवस्था के दृष्टिगत गश्त कर रही थी. इस दौरान मुखबिर की ओर से सूचना दी गई कि कुछ बदमाश ग्राम लभारी के जंगलों में गौकशी की घटना की फिराक में है. सूचना पर Police टीम मौके पर पहुंची और बदमाशों की घेराबंदी कर गिरफ्तारी का प्रयास किया.

बदमाशों की ओर से स्वयं को Police से घिरता देख Police टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर मौके से भागने का प्रयास किया गया. Police टीम ने जवाबी आत्मरक्षार्थ की फायरिंग की, जिसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए.

घायल अपराधियों की पहचान बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के निवासी नन्हे उर्फ मतिया और आसिफ कुरैशी के रूप में हुई. आसिफ कुरैशी वर्तमान में रामपुर के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में रह रहा था. दोनों घायल बदमाशों को Police ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.

तीन अन्य आरोपियों में अशरफ, शेर सिंह और आसन शाह शामिल हैं, जो बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के मंकरा गांव के निवासी हैं.

Police अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और गौकशी के उपकरण बरामद हुए. पूछताछ में अभियुक्तों ने 13 नवंबर को लभारी गांव के जंगल में पशु काटने की घटना को स्वीकार किया, जिसके संबंध में थाना मीरगंज पर First Information Report पंजीकृत है.

अधिकारियों ने कहा कि Police मुठभेड़ के संबंध में अभियोग दर्ज किया जा रहा है. गिरफ्तार बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है.

–

डीसीएच/

Share