
सियोल, 28 अगस्त . उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने Friday को हिमालयी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़ को लेकर चीन के President शी जिनपिंग और नेपाल के President राम चंद्र पौडेल को सहानुभूति संदेश भेजे.
योनहाप न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, विदेशी मीडिया की खबरों में बताया गया है कि Wednesday को चीन से सटे हिमालयी इलाके में भारी बाढ़ और भूस्खलन के बाद Friday तक चीन और नेपाल में 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 1,500 से ज्यादा लोग लापता हैं.
कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने बताया कि शी को भेजे अपने संदेश में किम ने चीनी नेता, उनकी पार्टी और Government, वहां के लोगों, पीड़ितों और शोक संतप्त परिवारों के प्रति ‘गहरी संवेदना’ व्यक्त की. साथ ही, उन्होंने उम्मीद जताई कि आपदा के बाद की स्थिति जल्द से जल्द सामान्य हो जाएगी और प्रभावित इलाकों के लोग फिर से शांति और स्थिरता पा सकेंगे.
केसीएनए ने एक अलग खबर में बताया कि पौडेल को भेजे संदेश में किम ने नेपाल Government और वहां के लोगों के साथ-साथ पीड़ितों और शोक संतप्त परिवारों के प्रति ‘सच्ची संवेदना और सहानुभूति’ व्यक्त की. यह संदेश लोगों की मौत और लापता होने की घटनाओं के संदर्भ में था.
इस बीच, Friday को नेपाली अधिकारियों ने एक और बाढ़ के खतरे को लेकर नई चेतावनी जारी की. उन्होंने बताया कि उन्हें चीन के तिब्बती इलाके में एक झील के फटने की रिपोर्ट मिली है, जिससे नेपाल में फिर से बाढ़ आ सकती है.
नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (एनडीआरआरएमए) ने Friday को एक नोटिस में कहा, “जानकारी मिली है कि Friday को रसुवा में भोटे कोशी नदी के उसी इलाके में मलबे और कीचड़ के साथ पानी का बहाव फिर से बढ़ गया है, जहां 26 अगस्त को बड़ी बाढ़ आई थी.”
नोटिस में कहा गया, “चूंकि एक और बाढ़ का खतरा है, इसलिए भोटे कोशी और त्रिशूली नदियों के किनारे बचाव और राहत कार्यों में लगे सभी कर्मियों और विभिन्न कारणों से ज्यादा जोखिम वाले इलाकों में मौजूद लोगों से पुरजोर अपील की जाती है कि वे पूरी सावधानी बरतें और कोई भी खतरा दिखने पर तुरंत सुरक्षित जगह पर चले जाएं.”
नेपाल Police ने भी चेतावनी जारी करते हुए कहा कि उन्हें तिब्बती इलाके में झील फटने की रिपोर्ट मिली है. Police ने लोगों और बचाव कार्यों में लगे लोगों से खतरे को लेकर सतर्क रहने की अपील की.
–
एससीएच/डीएससी