
Mumbai , 3 सितंबर . Actress निमिषा सजयन क्राइम ड्रामा और मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ में बबीता सिंह उर्फ ‘बेबी’ की Police अधिकारी का किरदार निभा रही हैं. Actress ने बताया कि इस किरदार को निभाने के लिए उन्होंने करीब 14 किलो वजन बढ़ाया था.
Actress ने के साथ बातचीत में बताया कि इस रोल के लिए जब उन्हें सुना गया था, तब उनका वजन 58 किलो था और वजन बढ़ाने के लिए एक प्रोफेशनल टीम के साथ काम करना शुरू किया और आखिरकार वजन बढ़कर 72 किलो तक पहुंच गया.
अपने ट्रांसफॉर्मेंशन के अनुभव को शेयर करते हुए Actress ने कहा, “मैं इस किरदार को निभाने के लिए 14 किलो वजन बढ़ाया. जब मुझे इस रोल के लिए चुना गया था तब मेरा वजन 58 किलो था, फिर हमने वजन बढ़ाने की जर्नी शुरू की, इसके लिए हमारे पास डॉ. सिद्धांत करण और शेफ सैफ दादा जैसे प्रोफेशनल्स की टीम थी. तो पहले इसकी शुरुआत 1,200 कैलोरी से हुई और फिर यह 8,000 कैलोरी तक पहुंच गई.”
Actress ने ट्रांसफॉर्मेशन के अनुभव को एक बुरे सपने की तरह बताया. उन्होंने कहा, “मेरे लिए यह एक बुरे सपने की तरह था. क्योंकि 8,000 कैलोरी बढ़ाना बहुत ज्यादा है. यह खाने की बहुत बड़ी मात्रा है, मैं सच में बस खाना अंदर ठूंस रही थी, लेकिन मुझे इस पूरी प्रोसेस में मजा भी आया, क्योंकि इसने मुझे शायद किरदार के और करीब ला दिया था, इसलिए मैंने एंजॉय भी किया.”
Actress ने यह भी बताया कि फिल्म ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ शूटिंग खत्म होने के बाद उन्होंने अपने वजन कम करने पर काम शुरू कर दिया था. Actress निमिषा सजयन ने अपने लुक्स को लेकर जज किए जाने पर भी के साथ बात की. उन्होंने कहा कि अब वह एक ऐसे मुकाम पर पहुंच गई हैं जहां इस तरह की बातों का उन पर पहले जैसा असर नहीं होता.
अंबिएका पंडित द्वारा निर्देशित क्राइम ड्रामा और मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ निमिषा सजयन के अलावा, अंशुमान पुष्कर, बरुण सोबती, सुनीता राजवर और राजेश कुमार. यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है.
–
एनएस/पीएम