उत्तराखंड में प्रचंड बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी भाजपा: महेंद्र भट्ट

देहरादून, 5 सितंबर . उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि भाजपा लगातार तीसरी बार प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ Government बनाएगी. उन्होंने कांग्रेस पर समाज में द्वेष फैलाने और प्रदेश की राजनीति को दूषित करने का आरोप लगाया है.

देहरादून में से बातचीत के दौरान प्रदेश भाजपा चीफ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सभी को मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखने का अधिकार है. अगर कांग्रेस भी देख रही है तो इसमें क्या बुराई है? लेकिन सच्चाई यह है कि भाजपा तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ Government बनाने जा रही है.

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की Government प्रदेश में नहीं आएगी. जनता के हित में सभी कार्य भाजपा की Government करा रही है और तीसरी बार भाजपा की Government बनने जा रही है.

महेंद्र भट्ट ने कहा कि समाज में द्वेष फैलाने का काम कांग्रेस कर रही है. इसके खिलाफ हम लोग भी एकजुट होकर विरोध जताएंगे.

उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान हल्द्वानी और रुद्रपुर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. नितिन नवीन 10 सितंबर को कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.

हल्द्वानी की घटना को लेकर कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा का इस प्रकरण से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले को लेकर बौखलाहट में है और जाति के नाम पर समाज में जहर घोलने का काम कर रही है.

Bengaluru में भाजपा नेताओं के खिलाफ First Information Report दर्ज किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम शुरू से कहते रहे हैं कि हल्द्वानी के प्रकरण से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है. कांग्रेस बौखलाहट में है और जाति के नाम पर जहर घोलने का काम कर रही है. मैं कह सकता हूं कि मेरे खिलाफ भी First Information Report दर्ज की गई है. मेरा ऐसा कौन-सा बयान था, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है. जनता कांग्रेस के इस रवैये का विरोध करेगी.

डीकेएम/डीकेपी

Leave a Comment