
उत्तरकाशी, 15 सितंबर . उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्र के खन्यासणी गांव के पास Tuesday को एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए.
घायलों में तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, Police, एसडीआरएफ तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार खन्यासणी गांव के निकट मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना जिला प्रशासन को मिली. सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए.
जिलाधिकारी के निर्देश पर आपातकालीन परिचालन केंद्र ने तहसीलदार मोरी, Police, एसडीआरएफ और 108 एम्बुलेंस सेवा को तत्काल मौके पर भेजा. साथ ही एनडीआरएफ बड़कोट की टीम को भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में कुल 12 लोग सवार थे. दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से देहरादून रेफर किया गया.
घटना की सूचना पर उपजिलाधिकारी पुरोला भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं. Police, एसडीआरएफ, प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार राहत कार्य में जुटी हुई हैं. जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों और अन्य तथ्यों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है. प्रशासन ने कहा कि जैसे-जैसे नई जानकारी प्राप्त होगी, उसे सार्वजनिक किया जाएगा.
–
डीकेपी/