ईरान के परमाणु खतरे से निपटने के लिए इजरायल में यूनिटी गवर्नमेंट जरूरी : नेतन्याहू

तेल अवीव, 15 नवंबर . इजरायल के कार्यवाहक Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बार फिर यूनिटी गवर्नमेंट ( राष्ट्रीय एकता Government) बनाने की अपील की है. दावा किया है कि ईरान का अपने परमाणु कार्यक्रम को फिर से सक्रिय करने का प्रयास इजरायल के अस्तित्व को चोट पहुंचा सकता है. इससे निपटने के लिए देश के सभी प्रमुख Political दलों को एक साथ आना होगा.
Saturday (स्थानीय समय) को प्री रिकॉर्डेड संबोधन में, नेतन्याहू ने अपने Political प्रतिद्वंद्वी गादी आइसेनकोट (जिन्हें इजरायल की अगली Government बनाने का काम सौंपा गया है) से आग्रह किया कि वे बिना किसी पूर्व शर्त के गठबंधन वार्ता में शामिल हों.
कार्यवाहक पीएम ने आरोप लगाया, “ईरान का शासन फिर से अपने परमाणु कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में जुटा है. परमाणु हथियारों के तेजी से विकास की स्थिति में इजरायल के सामने अस्तित्व का खतरा पैदा हो सकता है.”
नेतन्याहू के मुताबिक, इजरायल को इस खतरे को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करना होगा. नेतन्याहू ने अपने बयान में ‘एम क्लावी’ और ‘शागात हारी’ नाम से सैन्य अभियानों का उल्लेख करते हुए दावा किया कि इन कार्रवाइयों से इजरायल ने तत्काल विनाश के खतरे को टाला था.
आइजेनकोट के साथ Thursday को हुई मुलाकात के बाद उन्होंने Saturday को ये वीडियो जारी किया.
अक्टूबर में हुए चुनावों में नेतन्याहू के दक्षिणपंथी गठबंधन ने संसद में अपना बहुमत खो दिया. जिसके बाद President इसाक हर्जोग ने पूर्व सैन्य प्रमुख आइजेनकोट को Government बनाने के लिए 28 दिन का समय दिया, जरूरत पड़ने पर इसे 14 दिन और बढ़ाया जा सकता है. जब तक नई Government नहीं बन जाती, तब तक नेतन्याहू कार्यवाहक Prime Minister बने रहेंगे.
इस हफ्ते की शुरुआत में, नेतन्याहू ने एक ‘राष्ट्रीय एकता Government’ बनाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि ईरान से बढ़ते खतरे को देखते हुए देश का एकजुट रहना जरूरी है.
इजरायल की नवनिर्वाचित संसद के पहले सत्र के अपने संबोधन में नेतन्याहू ने चेतावनी दी कि देश पर जल्द ही एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय दबाव आ सकता है. यह दबाव ईरान को परमाणु हथियारों से लैस देश के रूप में स्वीकार करने और वहां के मौजूदा शासन को बनाए रखने के लिए हो सकता है. नेतन्याहू ने आरोप लगाया कि यह शासन इजरायल के अस्तित्व के लिए ही खतरा है.
नेतन्याहू ने कहा, “बहुत जल्द, हमें एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय दबाव का सामना करना पड़ सकता है जिसमें हमसे ईरान को परमाणु हथियारों से लैस देश के रूप में स्वीकार करने और इस ‘आतंकी शासन’ को बनाए रखने के लिए कहा जाए, जो हमें पूरी तरह खत्म करना चाहता है.”
हालांकि, उनके इस बयान पर इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) के पूर्व प्रमुख गादी आइजेनकोट ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कार्यवाहक Prime Minister पर आरोप लगाया कि वे एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अवसर का इस्तेमाल अपने Political स्वार्थों को साधने के लिए कर रहे हैं. नेतन्याहू के भाषण को “शर्मनाक” बताते हुए, आइजेनकोट ने सवाल उठाया कि क्या वे इस पद पर बने रहने के लायक हैं भी या नहीं.
–
केआर/


