Skip to content
Friday, 13 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,अंतरराष्ट्रीय

विवेक रामास्वामी के चुनावी विज्ञापन से रिपब्लिकन पार्टी को हुआ नुकसान: माइक टर्नर

विवेक रामास्वामी के चुनावी विज्ञापन से रिपब्लिकन पार्टी को हुआ नुकसान: माइक टर्नर

वाशिंगटन, 12 नवंबर . अमेरिकी प्रतिनिधि माइक टर्नर ने रिपब्लिकन पार्टी के गवर्नर पद के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी के आखिरी समय में जारी किए गए चुनावी विज्ञापन को लेकर नाराजगी जताई है. Wednesday को सीएनएन को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने आरोप लगाया कि इस विज्ञापन से ओहायो में रिपब्लिकन पार्टी के कई उम्मीदवारों को नुकसान हुआ.

पिछले हफ्ते हुए चुनाव में माइक टर्नर को डेमोक्रेटिक उम्मीदवार क्रिस्टीना निकरबोकर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. टर्नर का कहना है कि इसी विज्ञापन की वजह से उनकी अपनी कांग्रेस सीट भी डेमोक्रेटिक उम्मीदवार के खाते में चली गई.

विवेक रामास्वामी के इस विज्ञापन में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार एमी एक्टन को निशाना बनाया गया था. एमी एक्टन ने ओहायो के गवर्नर चुनाव में भारतीय मूल के रिपब्लिकन उम्मीदवार रामास्वामी को हराया. विज्ञापन में एक्टन की मां के जरिए उनकी आलोचना की गई थी.

सीएनएन की इंटरव्यू ट्रांसक्रिप्ट के मुताबिक, माइक टर्नर ने कहा, “विवेक का आखिरी विज्ञापन चुनाव के अंत में अचानक बिजली गिरने जैसा था. इसका असर सिर्फ एक चुनाव पर नहीं, बल्कि पूरे राज्य में अलग-अलग पदों के लिए हो रहे चुनावों पर पड़ा.”

जब टर्नर से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि इस विज्ञापन की वजह से उनकी सीट चली गई, तो उन्होंने कहा, “मुझे पूरा भरोसा है कि आखिर में हार-जीत का अंतर इसी विज्ञापन की वजह से बना.”

टर्नर ने माना कि रिपब्लिकन पार्टी को बड़े स्तर पर डेमोक्रेटिक पार्टी की लहर का सामना करना पड़ा. ‘द डेली बीस्ट’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस विज्ञापन में एमी एक्टन की मां डोना आर्थर दिखाई दी थीं. विज्ञापन को लेकर रिपब्लिकन गवर्नर माइक डिवाइन ने भी आलोचना की थी.

माइक डिवाइन ने विवेक रामास्वामी का समर्थन किया था, लेकिन उन्होंने उनसे विज्ञापन हटाने की अपील भी की थी. हालांकि, उन्होंने अपना समर्थन वापस नहीं लिया. सीएनएन को दिए इंटरव्यू में टर्नर ने यह भी संकेत दिया कि कुछ मतदाताओं ने विरोध जताने के लिए अपना वोट दिया होगा.

इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या ईरान के साथ युद्ध करना अमेरिका की गलती थी, तो उन्होंने President डोनाल्ड ट्रंप का बचाव किया. टर्नर ने कहा कि इससे पहले की अमेरिकी Governmentें ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं पर रोक लगाने में नाकाम रही थीं.

माइक टर्नर पिछले दो दशकों से भी ज्यादा समय से ओहायो के दक्षिण-पश्चिमी इलाके की कांग्रेस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे. उनकी हार के साथ ही विवेक रामास्वामी को भी गवर्नर चुनाव में हार का सामना करना पड़ा. सिनसिनाटी में जन्मे विवेक रामास्वामी बायोटेक क्षेत्र के कारोबारी हैं. उन्होंने 2024 में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से President पद का उम्मीदवार बनने की कोशिश की थी, लेकिन आयोवा कॉकस के बाद अपना चुनावी अभियान समाप्त कर दिया था. वहीं, एमी एक्टन ओहायो की पूर्व पब्लिक हेल्थ डायरेक्टर रह चुकी हैं.

–

एवाई/डीकेपी

Share