इस्कॉन के संस्थापक भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद की जयंती पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने किया नमन

New Delhi, 1 सितंबर . विश्वभर में श्रीकृष्ण भक्ति की अलख जगाने वाले और इस्कॉन के संस्थापक भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद की जयंती पर Union Minister मनोहर लाल, नितिन गडकरी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने नमन किया है.
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर लिखा, “आध्यात्मिक गुरु अभयचरणारविन्द भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद जी की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन.”
Union Minister मनोहर लाल ने एक्स पोस्ट में कहा, “भगवान श्रीकृष्ण के संदेश को विश्वभर में प्रसारित करने वाले इस्कॉन के संस्थापक परम पूज्य श्रील भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन. उन्होंने पावन भगवद्गीता के आलोक को समूचे विश्व में पहुंचाने और जनमानस को भारतीय सनातन संस्कृति व भक्ति वेदांत से जोड़ने का अद्वितीय कार्य किया.”
Union Minister और उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक्स पर लिखा, “विश्वभर में श्रीकृष्ण भक्ति की अलख जगाने वाले पूजनीय भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद जी की जयंती पर सादर नमन. इस्कॉन के माध्यम से सनातन संस्कृति, भक्ति और भारतीय आध्यात्मिक दर्शन को वैश्विक पहचान दिलाने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा.”
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट किया, “श्रीमद्भगवद्गीता के कर्मयोग, भक्तियोग और ज्ञानयोग के शाश्वत संदेश को विश्वपटल पर प्रतिष्ठित करने वाले इस्कॉन के संस्थापक परम पूज्य श्रील भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद की जयंती पर कोटि-कोटि नमन. उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश को केवल ग्रंथों तक सीमित नहीं रहने दिया, बल्कि उसे साधना, सेवा और समर्पण के जीवंत मार्ग के रूप में विश्वभर के जनमानस तक पहुंचाया.”
बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, “आध्यात्मिक गुरु एवं महान संत श्रील भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. श्रीकृष्ण भक्ति, आध्यात्मिक चेतना और सनातन संस्कृति के संदेश को विश्वभर में प्रसारित करने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा.”
Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने एक्स पोस्ट में कहा, “इस्कॉन के संस्थापक, अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं. आपने असंख्य श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति के मार्ग पर अग्रसर कर लोककल्याण की प्रेरणा दी. श्रद्धा, भक्ति एवं ज्ञान के लिए समर्पित आपके जीवन से सदैव मार्गदर्शन मिलता रहेगा.”
उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा, “अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) के संस्थापक भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य संदेशों को पूरे विश्व में फैलाने वाले श्रील भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन! संपूर्ण विश्व को श्रीमद्भगवद्गीता के ज्ञान और कृष्ण-भक्ति की आध्यात्मिक चेतना से अभिसिंचित करने वाले स्वामी प्रभुपाद जी का जीवन अटूट श्रद्धा, तपस्या और मानव कल्याण के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है.”
–
ओपी/एएस


