‘इसे सुनते ही डांस करने का मन करता है’, हेली शाह का नवरात्र स्पेशल सॉन्ग ‘गलगोटो’ रिलीज

Mumbai , 25 सितंबर . एक्ट्रेस हेली शाह इन दिनों अपने अलग-अलग प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं. ओटीटी शो ‘चुंबक’ में कॉमेडी रोल में नजर आने के बाद अब हेली शाह का एक बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिल रहा है. वह फेस्टिव सॉन्ग ‘गलगोटो’ में नजर आ रही हैं, जिसे नवरात्र सेलिब्रेशन से पहले रिलीज किया गया है.

गाने में हेली शाह और देवर्षि शाह की जोड़ी दिखाई दे रही है, जबकि इसे मोनाली ठाकुर, पार्थ ओझा और सुहित अभ्यंकर ने अपनी आवाज दी है.

‘गलगोटो’ को लेकर हेली शाह भी काफी एक्साइटेड हैं. एक्ट्रेस ने गाने के बारे में बात करते हुए कहा, ”इसे सुनते ही किसी का भी उठकर डांस करने का मन करने लगता है. इस गाने की शूटिंग का पूरा एक्सपीरियंस काफी एनर्जी से भरा हुआ था. मैं चाहती हूं कि लोग इस गाने के साथ नवरात्र सेलिब्रेट करें और इसे खूब एंजॉय करें.”

उन्होंने आगे कहा, ”गाने का म्यूजिक वीडियो भी फेस्टिव फील देता है. इसमें तेज बीट्स, एनर्जेटिक म्यूजिक और कलरफुल विजुअल ट्रीटमेंट का इस्तेमाल किया गया है. नवरात्र के दौरान गरबा और डांस के माहौल को देखते हुए गाने की पूरी फील को काफी जश्न वाला रखा गया है.”

‘गलगोटो’ को मोनाली ठाकुर, पार्थ ओजा और सुहित अभ्यंकर ने गाया है. गाने को सुहित अभ्यंकर ने कंपोज किया है, जबकि इसके लिरिक्स जय तन्ना ने लिखे हैं. पीयूष शंकर ने गाने को प्रोड्यूस किया है. तीन अलग-अलग आवाजों के साथ तैयार किया गया यह ट्रैक म्यूजिक और एनर्जी के मामले में काफी अलग है.

सिंगर मोनाली ठाकुर ने भी ‘गलगोटो’ को लेकर अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा, ”यह गाना एनर्जी, रिदम और खुशी से भरा हुआ है. लोग इस गाने पर दिल खोलकर डांस करेंगे और इस साल नवरात्र में इसे अपनी प्लेलिस्ट का हिस्सा बनाएंगे.”

वहीं टाइम्स म्यूजिक सीईओ मंदार ठाकुर ने कहा, ”नवरात्र देश के सबसे बड़े कल्चरल सेलिब्रेशन में से एक है. ‘गलगोटो’ में इसके लिए जरूरी एनर्जी, म्यूजिक और विजुअल अपील को एक साथ लाने की कोशिश की गई है. गाने का फेस्टिव साउंड और इसका विजुअल ट्रीटमेंट नवरात्र के माहौल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.”

‘गलगोटो’ अब सभी बड़े ऑडियो प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम हो रहा है.

–

पीके/एएस

Leave a Comment