
हरिद्वार, 25 सितंबर . उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी के निजी सचिव दिनेश अग्रवाल ने Friday को अर्धकुंभ की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे. तैयारियों का जायजा लेने के बाद से बातचीत में उन्होंने कहा कि Government अर्धकुंभ को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है. श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के लिए Government लगातार काम कर रही है.
दिनेश अग्रवाल ने कहा कि अर्धकुंभ को लेकर Government की तैयारियां पूरी तरह चल रही हैं और इसे भव्य रूप देने का प्रयास किया जा रहा है. Government की प्राथमिकता बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना है. Government विकास से जुड़े बुनियादी क्षेत्रों पर भी विशेष ध्यान दे रही है. इनमें शिक्षा और स्वास्थ्य को उन्होंने लोगों की मूलभूत जरूरत बताया. इन क्षेत्रों में सुधार होने से राज्य में पलायन रोकने में भी मदद मिलेगी.
उन्होंने कहा कि Government का प्रयास है कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएं, ताकि युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने की जरूरत न पड़े. स्थानीय युवाओं का पलायन रुकेगा तो स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी. उन्होंने होम स्टे के क्षेत्र में किए जा रहे काम का उल्लेख किया और चारधाम में बेहतर व्यवस्थाओं के कारण पर्यटकों की संख्या बढ़ने की बात कही. उन्होंने कहा कि जब पर्यटक चारधाम क्षेत्र में पहुंचते हैं तो इससे आसपास की आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलता है और स्थानीय लोगों के लिए यह आय का स्रोत बनता है.
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि केवल विरोध-प्रदर्शन करने से चुनाव में कुछ हासिल नहीं होता. भाजपा चुनाव को गंभीरता से लेती है और उसके कार्यकर्ता पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर काम करते हैं. विपक्ष के प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा कि धरना-प्रदर्शन विपक्ष की भूमिका का हिस्सा है, लेकिन उसमें आम जनता की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है. केवल कुछ नेताओं के साथ प्रदर्शन करने से जनता का जुड़ाव साबित नहीं होता. जब तक कोई Political दल आम जनता से जुड़ाव नहीं बनाएगा, तब तक जनसमर्थन हासिल करना मुश्किल होगा.
दिनेश अग्रवाल ने विपक्ष को लेकर दावा किया कि वहां नेतृत्व को लेकर आपसी होड़ दिखाई देती है और विपक्ष बिखरा हुआ है. इसके विपरीत उन्होंने कहा कि भाजपा में संगठनात्मक स्तर पर लिए गए फैसलों को स्वीकार किया जाता है और कार्यकर्ता उन्हें लागू करने के लिए काम करते हैं. उन्होंने चुनावी सर्वे को लेकर कहा कि अलग-अलग सर्वे में अलग-अलग आंकड़े सामने आ सकते हैं और लोगों को अपनी राय रखने का अधिकार है. जमीनी स्तर पर भाजपा का संगठन और कार्यकर्ता लगातार सक्रिय हैं और आने वाले समय में मौजूदा स्थिति से बेहतर स्थिति बनने की उन्हें उम्मीद है.
–
पीएसके