महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से सशक्त हो रहा समाज: रूप कुमारी

Bhopal , 25 सितंबर . भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से लगातार समाज सशक्त हो रहा है और आंगन मिलन सेवा अभियान’ में आंगन, मिलन और सेवा का सुंदर समन्वय देखने को मिला.

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी Madhya Pradesh के प्रवास पर हैं और उन्होंने Friday को Bhopal के गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के बागसेवनिया स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 735, अमराई में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा’ अभियान के शुभारंभ मौके पर कहा कि ‘आंगन मिलन सेवा अभियान’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सेवा, समर्पण और सामाजिक योगदान को सम्मान देने का अवसर है. इस अभियान के नाम में ही इसकी भावना निहित है, इसमें आंगन भी है, मिलन भी है और सेवा भी है.

उन्होंने आगे कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के विकास, पोषण और संस्कार का महत्वपूर्ण केंद्र हैं, कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ बच्चों और परिवारों के बीच सेवा का कार्य कर रही हैं. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में महिलाओं की भागीदारी समाज के प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर बढ़ी है. आज महिलाएं शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार, उद्योग, राजनीति, प्रशासन और सामाजिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. केंद्र और प्रदेश Government की अनेक योजनाओं का लाभ सीधे महिलाओं तक पहुंच रहा है, जिससे वे आर्थिक और सामाजिक रूप से अधिक सशक्त हो रही हैं.

उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को केवल योजनाओं तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और निर्णय प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी महिला शक्ति का महत्वपूर्ण उदाहरण हैं, जो बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कार के क्षेत्र में निरंतर योगदान दे रही हैं.

Madhya Pradesh शासन की मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 25 सितंबर से 5 अक्टूबर तक ‘आंगन मिलन सेवा अभियान’ चलाया जा रहा है. इस अभियान के माध्यम से सेवा और समर्पण भाव से कार्य कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जा रहा है. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समाज के वंचित और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा एवं संस्कार देने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं.

–

एसएनपी/डीकेपी

Leave a Comment