Skip to content
Monday, 2 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,मनोरंजन

इंस्पेक्टर भरत बनकर घर-घर में मशहूर हुए थे सुदेश बेरी, बोले-करियर का बेस्ट रोल था

इंस्पेक्टर भरत बनकर घर घर में मशहूर हुए थे सुदेश बेरी, बोले करियर का बेस्ट रोल था

इंस्पेक्टर भरत बनकर घर-घर में मशहूर हुए थे सुदेश बेरी, बोले-करियर का बेस्ट रोल था

Mumbai , 1 नवंबर . Actor सुदेश बेरी जल्द ही आगामी पारिवारिक कॉमेडी फिल्म ‘हे भगवान बचा ले’ में नजर आएंगे. Actor ने के साथ बातचीत में डीडी के दौर को याद करते हुए बताया कि उन्हें दर्शकों ने लोकप्रिय शो ‘सुराग – द क्लू’ में इंस्पेक्टर भरत के किरदार के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया था.

जब Actor से पूछा गया कि उनके किस किरदार ने उन्हें सबसे ज्यादा पहचान दिलाई, तो बेरी ने कहा कि डीडी के मिस्ट्री क्राइम थ्रिलर ‘सुराग – द क्लू’ में क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर भरत चट्टोपाध्याय के तौर पर उनका रोल अब तक के करियर का सबसे बेहतरीन हिस्सा था. उन्होंने से कहा, “इंस्पेक्टर भरत के किरदार को लोगों ने सच में बहुत पसंद किया था. अब इस शो का पार्ट 2 भी आ गया है.”

Actor ने बातचीत के दौरान यह भी बताया कि उन्हें टीवी सीरियल ‘अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो’ में ठाकुर लोहा सिंह के किरदार के लिए भी काफी तारीफ मिली थी.

दूरदर्शन (डीडी नेशनल) पर प्रसारित होने वाला लोकप्रिय शो ‘सुराग-द क्लू में मशहूर Actor सुदेश बेरी ने मुख्य भूमिका निभाई थी. गौतम अधिकारी द्वारा निर्देशित और श्री अधिकारी ब्रदर्स लिमिटेड द्वारा निर्मित इस शो में सुदेश बेरी ने क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर भरत चटर्जी का बेहद लोकप्रिय और दमदार किरदार निभाया था और अमित कपूर ने क्राइम ब्रांच सब इंस्पेक्टर श्रीवास्तव के तौर पर भी काम किया था.

सुदेश बेरी की भारी आवाज और डायलॉग डिलीवरी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और वे घर-घर में ‘इंस्पेक्टर भरत’ के नाम से मशहूर हो गए थे.

यह एक सस्पेंस और इनवेस्टिगेटिव शो था, जो 14 जून 1999 से 4 नवंबर 2002 तक हर Monday रात 10:00 बजे डीडी नेशनल पर प्रसारित होता था. इस सीरियल की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि इसके हर एपिसोड में एक नई मर्डर मिस्ट्री या क्राइम केस को दिखाया जाता था और उसी एपिसोड में केस सुलझा भी लिया जाता था.

दर्शकों की पुरानी यादों को ताजा करने के लिए हाल ही में 21 सितंबर 2026 से डीडी नेशनल पर ‘सुराग 2.0’ का प्रसारण शुरू किया गया है, जिसमें सुदेश बेरी एक बार फिर अपने आइकोनिक ‘इंस्पेक्टर भरत’ के किरदार में वापस लौटे हैं.

रतन राजपूत स्टारर शो ‘अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो’ में अभिषेक रावत, मुकुल हरीश, रिचा मुखर्जी, दीपिका कक्कड़, आदित्य लखिया, रूपा गांगुली और सुकृति कांडपाल समेत कई अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में थे. हालांकि, यह शो 400 से ज्यादा एपिसोड पूरे करने के बाद फरवरी 2011 में ऑफ एयर हो गया था.

–

एनएस/पीएम

Share