Skip to content
Thursday, 22 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,सिनेमा,मनोरंजन

‘इंडियन गेम शो’ में हारकर भी जीतने जैसा लगता है, एक्टर प्रतीक सहजपाल ने शेयर किया अनुभव

‘इंडियन गेम शो’ में हारकर भी जीतने जैसा लगता है, एक्टर प्रतीक सहजपाल ने शेयर किया अनुभव

Mumbai , 22 अक्टूबर . रियलिटी शो में अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले Actor प्रतीक सहजपाल ने कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के गेम शो ‘इंडियन गेम शो विद भारती एंड हर्ष’ की शूटिंग के दौरान का अनुभव शेयर किया.

उन्होंने बताया कि इस शो का फॉर्मेट इतना मजेदार है कि यहां जीतने से ज्यादा खेल का आनंद लेने पर ध्यान जाता है. इस शो में हारने वाले को भी खास अहमियत दी जाती है, इसलिए यहां हारना भी जीतने जैसा लगता है.

प्रतीक ने शो में अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए कहा, ”मैं असल में बहुत कॉम्पिटिटिव इंसान हूं, लेकिन ‘इंडियन गेम शो’ का पूरा अनुभव इतना मजेदार है कि आप लगभग जीतने के बारे में सोचना ही भूल जाते हैं. शो का कॉन्सेप्ट ऐसा है कि यहां हारने वाले को भी ज्यादा अहमियत मिलती है. इस तरह यहां हारना भी जीतने जैसा लगता है. मैंने शो में बिताए हर पल का सच में आनंद लिया.”

उन्होंने भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के साथ अपने रिश्ते पर भी बात की. प्रतीक ने कहा, ”हर्ष और भारती, दोनों मेरे परिवार की तरह हैं. जब भी मैं उनके साथ होता हूं, मेरा समय बहुत अच्छा गुजरता है. मैं उनके साथ शूटिंग के ऐसे ही और मजेदार दिनों का इंतजार कर रहा हूं.”

प्रतीक सहजपाल की बात करें तो रियलिटी शो की दुनिया में उनकी पहचान एक ऐसे कंटेस्टेंट के तौर पर बनी है, जो हर चुनौती को पूरी ताकत के साथ लेते हैं. उन्होंने अपने सफर की शुरुआत एमटीवी के ‘लव स्कूल 3’ और ‘ऐस ऑफ स्पेस’ जैसे रियलिटी शो से की थी. इसके बाद साल 2021 में वह बिग बॉस ओटीटी में नजर आए.

बाद में प्रतीक ने ‘बिग बॉस ओटीटी’ का सफर छोड़कर सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 15’ में हिस्सा लेने का फैसला किया. इस सीजन में वह फर्स्ट रनर-अप रहे थे. शो के दौरान उनके बेबाक अंदाज और किसी भी चुनौती का सामना करने के जज्बे की जमकर तारीफ हुई थी.

–

पीके/वीसी

Share