
Patna, 31 अगस्त . बिहार Government के मंत्री दीपक प्रकाश ने नकली शराब से हुई मौतों, आरक्षण, दलित छात्रों पर राहुल गांधी की टिप्पणी, मुसलमानों पर मोहन भागवत के बयान और बाढ़ की स्थिति पर प्रतिक्रिया दी.
बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आरक्षण खत्म होने वाले बयान पर मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा, “आरक्षण खत्म करने की बात कहां हो रही है? वह बेवजह इस मुद्दे का Politicalरण कर रहे हैं. आरक्षण बिल्कुल भी खत्म नहीं किया जा रहा है. विपक्ष खुद ही इसे लेकर भ्रम फैला रहा है.”
उन्होंने कहा कि Government आरक्षण को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और विपक्ष जनता को गुमराह करने के लिए इस तरह के बयान दे रहा है. आरक्षण को लेकर कोई भी फैसला नहीं लिया गया है और न ही भविष्य में इसे खत्म करने की कोई योजना है.
जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत पर मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा, “यह एक दुखद घटना है, जिसमें लोगों की मौत हुई है. प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि लापरवाही कहां हुई? जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी और नियमों के अनुसार परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा.”
Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उत्तर India में दलितों पर अत्याचार होने के दावों पर मंत्री ने कहा, “अगर राहुल गांधी किसी खास जगह का जिक्र कर रहे हैं, तो उन्हें वह स्पष्ट करना चाहिए कि यह घटना कहां हो रही है. अगर कहीं ऐसा हो रहा है तो वह बिल्कुल दुखद है. Government प्रयासरत है कि पिछड़े वर्ग मुख्यधारा से जुड़ पाएं.”
संघ प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका में दिए बयान कि India का हिंदू ऐसा नहीं चाहता कि उनके बीच मुसलमान नहीं रहे, पर मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा, “हमारा देश विविधता में एकता वाला देश है, जिस बात की पूरे विश्व में पहचान होती है. समाज के लोगों में सभी को साथ लेकर चलने की भावना होनी चाहिए. अगर किसी के साथ अन्याय हो रहा है, तो उसके साथ न्याय करने का प्रयास करना चाहिए.”
–
एससीएच/एबीएम