Skip to content
Saturday, 17 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

‘आपका दृढ़ संकल्प युवाओं को प्रेरित करता है,’ गृह मंत्री अमित शाह ने बढ़ाया दिव्यांग क्रिकेट टीम का हौसला

‘आपका दृढ़ संकल्प युवाओं को प्रेरित करता है,’ गृह मंत्री अमित शाह ने बढ़ाया दिव्यांग क्रिकेट टीम का हौसला

New Delhi, 23 अगस्त . केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने Sunday को India की दिव्यांग पुरुष क्रिकेट टीम से मुलाकात की, जो ‘इंडिया-इंग्लैंड मेंस मिक्स्ड डिसेबिलिटी टी20 सीरीज 2026’ में शानदार प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड से लौटी है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आज New Delhi में India की दिव्यांग पुरुष क्रिकेट टीम से मिलकर खुशी हुई. यह टीम ‘इंडिया-इंग्लैंड मेंस मिक्स्ड डिसेबिलिटी टी20 सीरीज 2026’ खेलकर इंग्लैंड के दौरे से लौटी है. देश के लिए सम्मान जीतने की उनकी कोशिशें और दृढ़ संकल्प India के युवाओं को प्रेरित करते हैं. मैंने उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं.”

दोनों देशों के बीच इस सीरीज में कुल 7 मैच खेले गए थे. सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड ने 29 रन से अपने नाम किया. इसके बाद अगले मुकाबले को India ने 6 रन के करीबी अंतर से जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली थी.

सीरीज के तीसरे मुकाबले में India ने इंग्लैंड को 8 रन से मात देकर सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन अगले मैच को इंग्लैंड ने 2 रन से अपने नाम करते हुए सीरीज बराबरी पर ला दी.

इंग्लैंड की टीम ने पांचवें मैच को 54 रन से अपने नाम किया, जिसके बाद अगले मैच को 18 रन से जीतकर सीरीज में 4-2 से अजेय बढ़त हासिल कर ली.

भले ही सातवें मुकाबले को जीतकर India सीरीज अपने नाम नहीं कर सकता था, लेकिन 19 अगस्त को लॉर्ड्स के मैदान पर India ने इंग्लिश टीम को 118 रनों से रौंदकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की.

India ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अर्जुन गवरे (68) और माजिद मगरे (63) की शानदार पारियों के दम पर 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 206 रन बनाए. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 13.4 ओवरों में सिर्फ 88 रन पर ढेर हो गई. इस जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने लॉर्ड्स की बालकनी में जाकर जर्सी लहराते हुए जश्न मनाया था.

–

आरएसजी

Share