‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भूमिका निभा रहा मध्य प्रदेश’, राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

New Delhi, 1 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने Madhya Pradesh के राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि अपने सर्वांगीण विकास के साथ आत्मनिर्भर India के निर्माण में Madhya Pradesh अहम भूमिका निभा रहा है. साथ ही, पीएम मोदी ने कामना की कि यह विशेष अवसर राज्य के मेरे परिवारजनों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए.
Prime Minister Narendra Modi ने Sunday सुबह social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “Madhya Pradesh के सभी भाई-बहनों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. हमारा यह प्रदेश गौरवशाली विरासत, समृद्ध संस्कृति और अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य की भूमि है. यहां के विश्वविख्यात धरोहर स्थल इसकी ऐतिहासिक पहचान को और भव्य बनाते हैं.”
उन्होंने आगे लिखा, “Madhya Pradesh के लोगों ने अपनी प्रतिभा और उद्यमशीलता से हर क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है. कृषि, उद्योग, पर्यटन, शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर इनोवेशन तक, प्रदेश नित-नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है. अपने सर्वांगीण विकास के साथ आत्मनिर्भर India के निर्माण में भी यह अहम भूमिका निभा रहा है. मेरी कामना है कि यह विशेष अवसर राज्य के मेरे परिवारजनों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए.”
Madhya Pradesh के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “Madhya Pradesh की गौरवशाली विरासत और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराएं हमारी साझा धरोहर हैं. यहां के लोगों ने अपनी प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण से राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. मैं कामना करता हूं कि Madhya Pradesh निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े और विकास, समृद्धि व जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करते हुए विकसित India के संकल्प को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए.”
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने पोस्ट किया, “प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और आध्यात्मिक आस्था से समृद्ध, बाबा महाकाल और मां नर्मदा की पावन धरा Madhya Pradesh के राज्य स्थापना दिवस की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली परंपराओं को संजोए Madhya Pradesh विकास के नित नए कीर्तिमान स्थापित करे और प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर रहे, यही मंगलकामना है.”
–
डीसीएच/


