आजम खान मुस्लिम नेता हैं तो सपा किसी मुसलमान को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करे : ओपी राजभर

Lucknow, 22 नवंबर . उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. प्रदेश Government के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने Samajwadi Party (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और वरिष्ठ नेता आजम खान को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर आजम खान वास्तव में मुस्लिम समाज के बड़े नेता हैं, तो उन्हें अखिलेश यादव से 2027 के विधानसभा चुनाव में किसी मुस्लिम नेता को Chief Minister पद का चेहरा घोषित करने की मांग करनी चाहिए.
उत्तर प्रदेश Government के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने से बात करते हुए कहा कि असदुद्दीन ओवैसी ने कभी खुद को मौलाना नहीं बताया है. वह सार्वजनिक रूप से कहते हैं कि वह बैरिस्टर हैं और इस बात को स्पष्ट कर चुके हैं. मुस्लिम समाज ने चार बार एक यादव नेता को Chief Minister बनाने के लिए वोट दिया है. ऐसे में अब अखिलेश यादव को किसी मुस्लिम नेता को Chief Minister पद का चेहरा घोषित करना चाहिए.
राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें चुनौती से पीछे हटने वाला नेता बताया. उन्होंने कहा कि Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव की अयोध्या आकर चुनाव लड़ने की चुनौती स्वीकार की थी, लेकिन अखिलेश खुद चुनाव लड़ने से पीछे हट गए. राजभर ने कहा कि वह सार्वजनिक मंच से यह बात कह रहे हैं कि अखिलेश यादव चुनौती देने के बाद खुद पीछे हट जाते हैं.
एनडीए की चुनावी तैयारियों पर राजभर ने कहा कि गठबंधन जनता से किए गए वादों को पूरा कर रहा है. Prime Minister मोदी देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लोकप्रिय नेताओं में शामिल हैं. एनडीए में शामिल सभी दल एक-दूसरे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्यक्रम कर रहे हैं. गठबंधन की सभी पार्टियां प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर चुनावी तैयारियां कर रही हैं. सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है. जब सीटों का बंटवारा होगा, तब इसकी जानकारी दी जाएगी. उन्होंने दावा किया कि गठबंधन को जो भी सीटें मिलेंगी, उन सभी पर जीत हासिल होगी.
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद जगदंबिका पाल ने भी अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि Samajwadi Party ने 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में Government बनाने की कोशिश की, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली. प्रदेश की जनता ने दोनों चुनावों में सपा को सत्ता से बाहर रखा. अखिलेश यादव भले ही 2027 में Government बनाने का सपना देख रहे हों, लेकिन जनता को सपा शासनकाल का दौर याद है. ऐसे में आगामी चुनाव में भी पिछले चुनावों जैसे परिणाम देखने को मिलेंगे.
जगदंबिका पाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में तीसरी बार एनडीए की Government बनेगी और गठबंधन जीत की हैट्रिक लगाएगा. अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना से जुड़े मुद्दे पर भी उन्होंने कहा कि सेना India Government के अधीन आती है. ऐसे में उत्तर प्रदेश के चुनाव के आधार पर अखिलेश यादव चाहकर भी इस व्यवस्था को खत्म नहीं कर सकते.
–
एसएके/एबीएम


