
Lucknow, 22 सितंबर . Samajwadi Party के नेता शिवपाल सिंह यादव की ओर से आजम खान को लेकर दिए गए बयान पर नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है. शिवपाल सिंह यादव ने आजम खान को लेकर कहा था कि आजम खान को फंसाने वालों को ‘पाप’ लगेगा.
आजम खान को लेकर शिवपाल सिंह यादव के इस बयान पर भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा, “Samajwadi Party का यही चेहरा है. जिन लोगों ने मुजफ्फरनगर में दंगे कराए और रामपुर में गरीबों का शोषण किया, जिन्होंने जमीनों पर कब्जे किए और हत्याएं कराईं, उसको उत्तर प्रदेश भूला नहीं है. आजम खान India माता को ‘डायन’ कहते थे. आजम खान ने महिलाओं पर किस तरह की टिप्पणियां की हैं, बाबा साहब अंबेडकर को ‘भू-माफिया’ कहा था, इसको यूपी की जनता भूली नहीं है. आजम खान देश में भी जहां जाते हैं, लोग उनसे नफरत करते हैं.”
जदयू नेता राजीव रंजन ने कहा, “Samajwadi Party के नाताओं के दामन में गुनाह के बड़े छीटें हैं. आजम खान ने अपने कार्यकाल में संसाधनों का दुरुपयोग किया. उनकी भैंस का ढूंढने के लिए यूपी की पूरी Police लग गई थी. ऐसे नेताओं के खिलाफ कार्रवाई को, अगर शिवपाल यादव ‘पाप’ लगने जैसी बात बोल रहे हैं, तो 2027 में उनके उम्मीदवारों की जमानत भी नहीं बचने जा रही है.”
भाजपा नेता गुरु प्रकाश ने कहा, “बाबा साहेब अंबेडकर को अपमानित करने वाला शख्स है. आजम खान कानून से ऊपर तो नहीं हैं. कानून के तरह उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. सपा की ओर से संविधान का हवाला दिया जाता है, इनका पुराना पैटर्न है. सपा ने आतंकियों को बाहर करने की पैरवी की थी. सपा का पर्यायवाची अपराध, भय, भ्रष्टाचार, और गुंडा राज है.
Samajwadi Party के नेता आशुतोष वर्मा ने कहा, “यह सबको पता है कि आजम खान ने एक ऐसे विश्वविद्यालय का निर्माण किया था, जिसमें हजारों-लाखों की तादात में छात्र पढ़कर अपना भविष्य बना सकें. जब से भाजपा की Government आई है, न सिर्फ आजम खान बल्कि उनके परिवार को जेल भेजा गया. सबको गलत तरीके से मुकदमे में फंसाया गया.”
–
एसडी/पीएम