नोएडा में 10 हजार का इनामी वांछित आरोपी गिरफ्तार, मैकबुक-आईपैड और अवैध तमंचा बरामद

नोएडा, 24 सितंबर . नोएडा के थाना फेस-2 Police ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपए के इनामी और वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपी के कब्जे से चोरी का एप्पल मैकबुक, एप्पल आईपैड 1,210 रुपए नकद के अलावा एक अवैध .32 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है.

Police के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बदायूं और बुलंदशहर के अलग-अलग थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. Police के अनुसार, 24 सितंबर को थाना फेस-2 Police टीम को गोपनीय सूचना मिली थी कि 10 हजार रुपए का इनामी और वांछित आरोपी इलाके में मौजूद है. सूचना के आधार पर Police टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को शमशान घाट, मेट्रो लाइन के नीचे से गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू सक्सेना उर्फ टीटू पुत्र हीरालाल, निवासी ग्राम नगासी, थाना उसैहत, जिला बदायूं, हाल पता तालाब वाली गली, हनुमान मंदिर, मकनपुर, थाना इन्द्रापुरम, गाजियाबाद के रूप में हुई है. आरोपी की उम्र करीब 23 वर्ष बताई गई है. Police पूछताछ में आरोपी ने कई वारदातों में शामिल होने की बात बताई है.

आरोपी के मुताबिक, जून 2026 में एल्डिको सेक्टर-93 और ग्राम गेझा के पास खड़ी एक गाड़ी का शीशा तोड़कर उसने बैग चोरी किया था. बैग के अंदर से एप्पल मैकबुक और एप्पल आईपैड मिले थे. Police ने दोनों इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बरामद कर लिया है. इस मामले में थाना फेस-2 में मुकदमा दर्ज है. इसके अलावा आरोपी ने Police पूछताछ में बताया कि अगस्त 2025 में उसने अपने साथियों के साथ सेक्टर-85 नोएडा में एक कंपनी के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी की थी.

Police के अनुसार, आरोपी ने अगस्त 2026 की शुरुआत में थाना फेस-2 क्षेत्र स्थित सी-ब्लॉक हौजरी कॉम्प्लेक्स से मोबाइल फोन छीनने की वारदात भी कबूल की है. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने छीना गया मोबाइल फोन करीब 5 हजार रुपए में बेच दिया था. इन घटनाओं के संबंध में थाना फेस-2 में संबंधित मुकदमे दर्ज हैं और Police द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तारी के दौरान Police ने आरोपी के कब्जे से एक .32 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है. इसके साथ ही Police को 1,210 रुपये नकद मिले हैं.

Police अब बरामद अवैध हथियार के संबंध में भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है. Police के अनुसार राजू सक्सेना उर्फ टीटू का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. उसके खिलाफ थाना इन्द्रापुरम गाजियाबाद में वर्ष 2023 में हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है. इसके अलावा थाना उसैहत बदायूं, थाना बिसरख, थाना फेस-2, थाना सेक्टर-63 नोएडा और सिकंदराबाद बुलंदशहर में चोरी, बरामदगी और अन्य अपराधों से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं.

Police रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ वर्ष 2023 से वर्ष 2026 तक कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं. Police आरोपी के आपराधिक नेटवर्क और उसके साथ वारदातों में शामिल रहे अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है.

–

पीकेटी/डीकेपी

Leave a Comment