सीएम योगी सनातन के ठेकेदार नहीं बनें, जनता के सवालों का जवाब दें: धर्मेंद्र यादव

आजमगढ़, 22 सितंबर . Samajwadi Party के सांसद धर्मेंद्र यादव ने Chief Minister योगी आदित्यनाथ के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि Chief Minister योगी आदित्यनाथ को किसी को भी प्रमाणपत्र देने का अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा कि भाजपा का गठन 1980 में हुआ था, लेकिन सनातन धर्म सदियों से चला आ रहा है. ऐसे में किसी Political दल या नेता को सनातन का ठेकेदार बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए.

धर्मेंद्र यादव ने कहा कि सीएम योगी को कोई भी सर्टिफिकेट देने का अधिकार नहीं है. जब 1980 में उनकी पार्टी बनी, तब सनातन तो सदियों से चला आ रहा था. उन्हें सनातन का ठेकेदार नहीं बनना चाहिए. साथ ही, उन्होंने Chief Minister से प्रदेश की कानून-व्यवस्था और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर जवाब देने की मांग की.

सपा सांसद ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर भी Chief Minister पर सवाल उठाए. उन्होंने पूछा कि प्रदेश में इतनी हत्याएं क्यों हो रही हैं और बेटियों पर हमले व अत्याचार की घटनाएं क्यों सामने आ रही हैं. Chief Minister को इन सवालों का जवाब देना चाहिए, क्योंकि वह प्रदेश की Government का नेतृत्व कर रहे हैं. उन्होंने किसानों और युवाओं से जुड़े मुद्दे भी उठाए. उन्होंने सवाल किया कि किसानों की आय में अपेक्षित बढ़ोतरी क्यों नहीं हुई और प्रदेश के युवा बेरोजगार क्यों हैं. पेपर लीक के मामलों का भी जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि लाखों-करोड़ों युवाओं का भविष्य इससे प्रभावित हो रहा है. युवाओं के भविष्य से जुड़े इन गंभीर मुद्दों पर Chief Minister को जवाब देना चाहिए. Chief Minister योगी आदित्यनाथ को इन सभी विषयों पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि वह Chief Minister की कुर्सी पर बैठे हैं.

वहीं, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान पर धर्मेंद्र यादव ने कांग्रेस नेतृत्व को भी अपने नेताओं के बयानों को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को यह समझना चाहिए कि उसके नेताओं को किस तरह के बयान देने चाहिए और किन बयानों से बचना चाहिए. उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव मिलकर आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में विपक्ष को मजबूती देंगे.

धर्मेंद्र यादव ने 2024 के Lok Sabha चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह गठबंधन ने 2024 के चुनाव में सफलता हासिल की थी, उसी तरह 2027 के विधानसभा चुनाव में उससे भी बड़ी सफलता हासिल करने की उम्मीद है. राहुल गांधी और अखिलेश यादव मिलकर काम करेंगे और अखिलेश यादव भारी बहुमत के साथ प्रदेश के Chief Minister बनेंगे. इसको लेकर कोई संदेह नहीं है और जिन्हें संदेह है, उन्हें चुनाव तक इंतजार करना चाहिए.

विधानसभा चुनाव को लेकर सपा सांसद ने कहा कि विधानसभा चुनाव की तारीख तय करना चुनाव आयोग का काम है, लेकिन Samajwadi Party के कार्यकर्ता चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

पीएसके

Leave a Comment