Skip to content
Sunday, 1 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अन्य खेल,खेल

आखिर कैसे भारत बन रहा है ओलंपिक 2036 की मेजबानी का प्रबल दावेदार?

आखिर कैसे India बन रहा है ओलंपिक 2036 की मेजबानी का प्रबल दावेदार?

New Delhi, 1 नवंबर . India लंबे समय से खेलों की दुनिया में अपनी पहचान मजबूत करने की कोशिश कर रहा है, जिसमें उसने काफी हद तक सफलता भी हासिल की है. ऐसे में ओलंपिक गेम्स 2036 की मेजबानी का दावा पेश करना देश के लिए एक बड़ा मौका है. हालांकि, ओलंपिक में India का अब तक का प्रदर्शन और दूसरे देशों की मजबूत दावेदारी इस राह में बड़ी चुनौतियां हैं, लेकिन कई ऐसे कारण हैं जो India को मजबूत दावेदार के रूप में पेश करते हैं.

सबसे पहले, बीते कुछ वर्षों में भारतीय खेलों का स्तर लगातार बेहतर हुआ है. Government की ओर से खेलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने पर ध्यान दिया गया है. टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) और खेलो इंडिया जैसी योजनाओं ने भारतीय एथलीट्स को आगे बढ़ने का दिया है. एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय एथलीट्स की उपलब्धियां इस बदलाव को दिखाती हैं.

दूसरी तरफ, दुनिया में अब खेलों के बड़े आयोजनों की मेजबानी को केवल खेल तक सीमित नहीं देखा जाता. खासकर विकासशील देशों के लिए ऐसे आयोजन अपनी आर्थिक क्षमता, सांस्कृतिक पहचान और वैश्विक प्रभाव दिखाने का माध्यम बन गए हैं. ओलंपिक जैसे आयोजन से देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छवि मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने का मौका मिलता है.

इन आयोजनों में सार्वजनिक संस्थानों, नागरिक समाज संगठनों, अंतरराष्ट्रीय खेल निकायों और निजी कॉर्पोरेट प्रायोजकों शामिल होते हैं, इसलिए ये मेजबान देश के भीतर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उच्च-स्तरीय बातचीत के लिए बेहतरीन अवसर पैदा करते हैं.

India ने जी-20 की अध्यक्षता के दौरान विकासशील देशों के हितों को प्रमुखता से उठाया था. इसके अलावा वैक्सीन कूटनीति और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर भी India ने वैश्विक मंचों पर अपनी भूमिका निभाई है. ऐसे में 2036 ओलंपिक की मेजबानी India को ग्लोबल साउथ यानी विकासशील देशों की आवाज को और मजबूती से दुनिया के सामने रखने का अवसर दे सकती है.

टोक्यो, सोल और बीजिंग ओलंपिक ने इन देशों की वैश्विक पहचान को नई ऊंचाई दी थी. India भी इसी तरह 2036 के खेलों के जरिए अपनी बढ़ती आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय ताकत का प्रदर्शन करना चाहता है. इसके लिए हाई-स्पीड रेल नेटवर्क, आधुनिक हवाई अड्डे, बेहतर सार्वजनिक परिवहन और विश्वस्तरीय खेल परिसरों का विकास अहम साबित हो सकता है.

कुल मिलाकर, India की 2036 ओलंपिक मेजबानी की दावेदारी केवल खेल आयोजन हासिल करने की कोशिश नहीं है. यह देश के बुनियादी ढांचे, आर्थिक विकास, वैश्विक नेतृत्व और अंतरराष्ट्रीय पहचान को नई दिशा देने का एक बड़ा अवसर भी है.

–

आरएसजी

Share