
Lucknow, 11 सितंबर . Samajwadi Party (सपा) और कांग्रेस के नेताओं ने उत्तर प्रदेश की पूर्व Chief Minister मायावती के भतीजे आकाश आनंद को बसपा से निकाले जाने पर प्रतिक्रिया दी है. सपा ने मायावती के फैसले को आंतरिक मामला बताते हुए आकाश आनंद को अपनी पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव दिया है. वहीं, कांग्रेस ने मायावती पर हमला बोलते हुए कहा है कि आकाश आनंद के Political करियर को खत्म करने का काम उनकी सगी बुआ ने किया है.
मायावती की ओर से बसपा से आकाश आनंद को निष्कासित करने पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने से कहा, “ये मायावती का पारिवारिक मामला है. किसी के पारिवारिक मामले में और उसके आंतरिक मामले में किसी प्रकार की बात करना, किसी प्रकार का इंटरफेयर करना सामाजिक मूल्यों के विपरीत है.”
Samajwadi Party प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा, “Samajwadi Party अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कल ही कहा कि यह उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला है, आंतरिक मामला है उसपर सपा को कोई टिप्पणी नहीं करनी है लेकिन अगर आकाश आनंद कहीं और Political ठिकाना ढूंढ रहे हैं तो सपा में उनका स्वागत है.”
वहीं, सपा प्रवक्ता अमीक जामेई ने कहा, “मायावती को बहुत इज्जत और सम्मान की नजरों से हम देखते हैं. वह देश की बहुत वरिष्ठ नेता हैं और समाजवादियों के दिलों में उनके लिए बहुत सम्मान है. लेकिन दो बातें उत्तर प्रदेश के सामाजिक न्याय के इतिहास में दर्ज हैं. एक यह कि नीला-लाल मिला तो पहली बार यह तय हो पाया कि एक दलित महिला Chief Minister बन सकती है. नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने कांशीराम को Lok Sabha का सांसद बनाया. वे समाजवादियों के सहयोग से सांसद बने. जब लाल और नीला मिला तो India की संसद में एक महान आवाज कांशीराम की गूंजी.”
उन्होंने कहा, “2027 में अब किसको गिरेज होना चाहिए कि नीला और लाल रंग न मिले. अभी समाजवादी छात्रसंघ ने भी नीला रंग धारण कर लिया है. लाल रंग क्रांति और इंकलाब का है, जबकि नीला रंग सामाजिक न्याय, बंधुत्व और एकता का रंग है. अब जब दोनों पर हमला हो रहा है तो दोनों ने मिलकर तय किया है कि 2027 में बाबासाहेब विरोधी Government को ‘जेन-जी’, छात्रों और युवाओं के सहयोग से हटाने का काम किया जाएगा.”
उधर, कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा, “मायावती के रहते आकाश आनंद को किसी दुश्मन की जरूरत ही नहीं है. मायावती अपने भतीजे को प्रताड़ित कर रही हैं. आकाश हमारा भी भतीजा है, क्योंकि उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव को अपना चाचा कहा.”
सुरेंद्र राजपूत ने कहा, “निश्चित तौर पर आकाश आनंद के Political करियर को खत्म करने का काम उनकी सगी बुआ ने किया है. आकाश आनंद का भविष्य बर्बाद होने की बात है. अब उनको तय करना है कि वो आगे क्या करेगें.”
–
डीसीएच/