Skip to content
Sunday, 29 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय,राष्ट्रीय

आईओआरए बैठक: 23 देशों के विदेश मंत्रियों से मिले पीएम मोदी, बोले- ‘महासागर’ विजन से बढ़ाएंगे क्षेत्र में शांति और समृद्धि

आईओआरए बैठक: 23 देशों के विदेश मंत्रियों से मिले पीएम मोदी, बोले ‘महासागर’ विजन से बढ़ाएंगे क्षेत्र में शांति और समृद्धि

आईओआरए बैठक: 23 देशों के विदेश मंत्रियों से मिले पीएम मोदी, बोले- ‘महासागर’ विजन से बढ़ाएंगे क्षेत्र में शांति और समृद्धि

नई द‍िल्‍ली, 27 नवंबर . New Delhi में ‘इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन’ (आईओआरए) की 25वीं ‘काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स’ (सीओएम) बैठक के मौके पर Prime Minister Narendra Modi ने 23 सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडल प्रमुखों से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि हिंद महासागर ने सदियों से हमारे लोगों को जोड़े रखा है. India का उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि को और मजबूत करना है.

पीएम मोदी ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर ल‍िखा, ”New Delhi में आयोजित इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन (आईओआरए) की 25वीं मंत्रिपरिषद बैठक में शामिल 23 सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों से मिलकर बेहद खुशी हुई. हिंद महासागर ने हजारों वर्षों से हमारे लोगों को आपस में जोड़े रखा है. आईओआरए के अध्यक्ष के रूप में भारत, सभी साझेदार देशों के साथ मिलकर ‘महासागर’ (म्यूचुअल एंड होलिस्टिक एडवांसमेंट फॉर सिक्योरिटी ऐंड ग्रोथ अक्रॉस रीजन्स) के अपने विजन को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है.”

उन्‍होंने पोस्‍ट किया, ”India का उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि को और मजबूत करना है, ताकि इस पूरे क्षेत्र का समग्र विकास हो सके और सभी देशों को इसका लाभ मिल सके.”

आईओआरए मंत्रिपरिषद की 25वीं बैठक के सफल आयोजन के ल‍िए मॉरीशस के विदेश मंत्री धनंजय रामफुल ने India की सराहना की. उन्होंने पिछले एक साल के दौरान इस क्षेत्रीय समूह की अध्यक्षता करने के लिए भी India की सराहना की.

उन्होंने कहा, “मैं India Government को इस परिषद बैठक के सफल आयोजन और हमारे यहां पहुंचने के बाद से मॉरीशस के प्रतिनिधिमंडल को दिए गए गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए बधाई देता हूं. मैं पिछले एक वर्ष में आईओआरए की अध्यक्षता के दौरान India के शानदार नेतृत्व की भी सराहना करता हूं. साथ ही, इस बैठक की तैयारी और संगठन के सहयोग एजेंडे को आगे बढ़ाने में लगातार समर्थन देने के लिए आईओआरए सचिवालय की भी प्रशंसा करता हूं.”

श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ ने भी India की अध्‍यक्षता की सराहना करते हुए बैठक के लिए किए गए स्वागत और व्यवस्थाओं के लिए धन्यवाद किया. साथ ही उन्होंने आईओआरए की ‘ट्रोइका’ व्यवस्था के तहत India और मॉरीशस के साथ मिलकर काम करने को लेकर भरोसा जताया.

उन्होंने कहा क‍ि श्रीलंका India और मॉरीशस दोनों के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक है. आईओआरए में अध्यक्षता किसी एक देश की संपत्ति नहीं होती. यह दो वर्षों के लिए सभी सदस्य देशों की ओर से भरोसे के रूप में सौंपी जाती है और फिर आगे बढ़ा दी जाती है. श्रीलंका ने 2023 से 2025 तक यह जिम्मेदारी निभाई और हमने इसे पूरी तरह विश्वास के साथ India को सौंपा है.

–

एवाई/वीसी

Share