Skip to content
Monday, 2 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
फ़ुटबॉल,खेल

आईएसएल: इंटर काशी को 2-1 से मात देकर एफसी गोवा ने खोला जीत का खाता

आईएसएल: इंटर काशी को 2 1 से मात देकर एफसी गोवा ने खोला जीत का खाता

आईएसएल: इंटर काशी को 2-1 से मात देकर एफसी गोवा ने खोला जीत का खाता

पुणे, 1 नवंबर . इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2026-27 में Sunday को खेले गए दूसरे मुकाबले में एफसी गोवा ने इंटर काशी एफसी को 2-1 से मात देकर सीजन में अपनी पहली जीत हासिल की. ​​पुणे के बालेवाड़ी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दूसरे हाफ में शानदार प्रदर्शन करते हुए एफसी गोवा ने पूरे 3 अंक अपने नाम किए. दूसरी तरफ, इंटर काशी एफसी को इस सीजन में अपनी तीसरी हार का सामना करना पड़ा है.

एफसी गोवा की तरफ से फ्रांसिस्को फ्यूलासियर (34वें मिनट) और क्रिश्चियन बोरेगो (66वें मिनट) ने गोल दागे, जबकि सुमित पासी (51वें मिनट) ने इंटर काशी के लिए एकमात्र गोल किया.

मैच की शुरुआत में इंटर काशी ने मौके बनाने की कोशिश की. जीतू ने बॉक्स में आई एक गेंद पर हेडर लगाने का प्रयास किया, लेकिन गेंद लक्ष्य से दूर रही. आयुष चिक्कारा ने भी लगभग 25 गज की दूरी से किस्मत आजमाई, लेकिन उनका शॉट क्रॉसबार के ऊपर से निकल गया.

धीरे-धीरे एफसी गोवा ने मैच में अपनी पकड़ मजबूत की और 34वें मिनट में फ्रांसिस्को फ्यूलासियर के गोल से बढ़त बना ली. इस गोल में इसाक राल्टे ने अहम भूमिका निभाई. गोवा के विंगर ने अपने मार्कर को छकाते हुए गेंद फ्रांसिस्को फ्यूलासियर की तरफ बढ़ाई, जिन्होंने गेंद को गोल के निचले कोने में पहुंचा दिया. इसके 5 मिनट बाद इसाक ने गोवा की बढ़त को दोगुना करने का मौका बनाया, लेकिन उनका शॉट लक्ष्य के बिल्कुल करीब से बाहर निकल गया.

दूसरे हाफ में इंटर काशी ने वापसी की. खेल फिर से शुरू होने के 5 मिनट बाद ही, रोजेनबर्ग गेब्रियल ने दाईं ओर से एक बेहतरीन क्रॉस दिया, जिस पर सुमित पासी ने गोल करके स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया. इस दौरान गोवा के गोलकीपर बॉब जैक्सन अपनी जगह पर ही खड़े रह गए. इसके तुरंत बाद, संदेश झिंगन ने एक सेट-पीस पर हेडर लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद लक्ष्य से बाहर चली गई.

कुछ ही पलों बाद, फ्यूलासियर ने इंटर काशी की डिफेंस लाइन को चीरते हुए सब्स्टिट्यूट मोहम्मद नेमिल को एक सटीक पास दिया. नेमिल ने गेंद को आगे बढ़कर आ रहे एल्बिनो गोम्स से दूर, क्रिश्चियन बोरेगो की तरफ पास कर दिया. स्पेनिश खिलाड़ी बोरेगो ने कोई गलती नहीं की और प्रतीक चौधरी के ब्लॉक करने के प्रयास को नाकाम करते हुए इस सीजन का अपना दूसरा गोल दाग दिया, जिससे ‘गौर्स’ (एफसी गोवा) ने फिर से बढ़त हासिल कर ली.

इंटर काशी ने मैच में वापसी करने की कोशिश की, लेकिन जैसे-जैसे मैच अपने अंतिम चरणों की ओर बढ़ा, एफसी गोवा ने अपनी बढ़त बनाए रखी. मैच के आखिरी पलों में, एफसी गोवा के कोच गौरामांगी को बाहर (रेड कार्ड) भेज दिया गया, क्योंकि उन्होंने खेल को फिर से शुरू होने में देरी करने के इरादे से गेंद को दूर किक कर दिया था. अपनी तमाम कोशिशों के बावजूद, इंटर काशी मैच में वापसी नहीं कर सकी और एफसी गोवा ने इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की.

–

आरएसजजी

Share