Skip to content
Thursday, 29 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

आंध्र में चक्रवात का कहर, गुरुवार को कोनासीमा और गोदावरी का दौरा करेंगे सीएम नायडू, राहत पैकेज का ऐलान

आंध्र में चक्रवात का कहर, Thursday  को कोनासीमा और गोदावरी का दौरा करेंगे सीएम नायडू, राहत पैकेज का ऐलान

अमरावती, 28 अक्टूबर . आंध्र प्रदेश के Chief Minister एन. चंद्रबाबू नायडू Thursday को चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे. वह दोपहर में कोनसीमा और पश्चिम गोदावरी जिलों में जाकर नुकसान का जायजा लेंगे.

Chief Minister ने Wednesday शाम सचिवालय स्थित ‘रियल टाइम गवर्नेंस सोसाइटी’ (आरटीजीएस) केंद्र में मीडिया से बात करते हुए चक्रवात से हुए नुकसान और Government द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों की जानकारी दी.

Chief Minister ने कहा कि उन्होंने Wednesday को केंद्र Government को पत्र लिखकर चक्रवात से हुए नुकसान के लिए सहायता मांगी है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी चक्रवात की तीव्रता और प्रदेश पर पड़े असर के बारे में अवगत कराया गया है. नुकसान का प्रारंभिक आकलन जल्द ही केंद्र को सौंपा जाएगा, जिसके बाद विस्तृत रिपोर्ट भेजी जाएगी. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक नारियल के बागानों और अन्य बागवानी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है.

सीएम नायडू ने चक्रवात में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने बताया कि विशाखापत्तनम में बिजली का खंभा और पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत हुई, जबकि अनाकापल्ली और भीमवरम में एक-एक व्यक्ति की जान चली गई.

राहत उपायों का ऐलान करते हुए Chief Minister ने कहा कि जिन परिवारों के घरों में पानी भर गया है, उन्हें 25 किलो चावल दिया जाएगा. बुनकरों और मछुआरों को 50 किलो चावल के साथ एक-एक किलो प्याज, खाना पकाने का तेल और अरहर की दाल दी जाएगी. प्रति व्यक्ति 1,000 रुपए की आर्थिक सहायता और मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा. फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को अलग से सहायता दी जाएगी.

उन्होंने कहा कि जिलों में आर्थिक सहायता बांटने की शुरुआत Thursday से होगी. फसलों के नुकसान का मुआवजा आकलन पूरा होने के बाद दिया जाएगा. राहत पैकेज पर अंतिम फैसला Thursday को होने वाली कैबिनेट की वर्चुअल बैठक में लिया जाएगा. प्रभावित क्षेत्रों में पीने के पानी और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

Chief Minister ने कहा कि तकनीक ने आपदा प्रबंधन का तरीका बदल दिया है. पहले पूरे तटीय क्षेत्र में अलर्ट रहना पड़ता था, लेकिन अब सटीक पता लगाया जा सकता है कि चक्रवात कहां टकराएगा. उन्होंने Government की कार्यप्रणाली को ‘पूर्वानुमान, सटीकता और जमीनी तैयारी’ बताया. नहरों में रुकावटें कम होने से कई जगह जलभराव की समस्या भी कम हुई है.

उन्होंने पिछले तीन दिनों से लगातार काम कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को धन्यवाद दिया और कहा कि Government का उद्देश्य समय पर सेवाएं पहुंचाना और लोगों में भरोसा जगाना है. उन्होंने यह भी बताया कि चक्रवात ‘अर्नब’ के बाद हुई बारिश से राज्य में औसत बारिश की कमी 39 प्रतिशत से घटकर 27 प्रतिशत रह गई है. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली Government ने Political कारणों से आरटीजीएस सेंटर की अनदेखी की थी.

–

एससीएच/एबीएम

Share