Skip to content
Sunday, 15 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

आंध्र प्रदेश में एक और भीषण चक्रवाती तूफान का खतरा, 17 नवंबर को टकराने की संभावना

आंध्र प्रदेश में एक और भीषण चक्रवाती तूफान का खतरा, 17 नवंबर को टकराने की संभावना

विशाखापत्तनम, 15 नवंबर . India मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का अनुमान है कि 17 नवंबर को आंध्र प्रदेश के तट से एक और भीषण चक्रवाती तूफान टकरा सकता है. वैज्ञानिकों ने कहा कि दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब और गहरा होकर गहरे निम्न दबाव में बदला है.

आईएमडी के अनुसार, Sunday (15 नवंबर) सुबह 5.30 बजे यह दक्षिण-पूर्वी और उससे सटे दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित था. यह श्री विजय पुरम (पोर्ट ब्लेयर, अंडमान द्वीप) से लगभग 700 किमी पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम, चेन्नई (तमिलनाडु) से 860 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 1040 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व और गोपालपुर (Odisha) से 1160 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में स्थित था.

मौसम विज्ञान विभाग ने Sunday सुबह जारी एक बुलेटिन में बताया कि इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते रहने की प्रबल संभावना है. 16 नवंबर तक यह दक्षिण और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा और 17 नवंबर तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक ‘भीषण चक्रवाती तूफान’ में बदल जाएगा.

आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि यह भीषण चक्रवाती तूफान उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के करीब पहुंच सकता है. प्राधिकरण के प्रबंध निदेशक और रियल-टाइम गवर्नेंस सोसाइटी (आरटीजीएस) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रखर जैन ने बताया कि इसके प्रभाव से Thursday और Friday को उत्तरी आंध्र प्रदेश में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है. उन्होंने आम जनता और किसानों को जरूरी एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी है.

बता दें कि पिछले 20 दिनों में बंगाल की खाड़ी में उठने वाला यह तीसरा चक्रवाती तूफान होगा, जो आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा. 27 अक्टूबर को अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ आंध्र प्रदेश के तट पर नरसापुरम के पास टकराया. 3 नवंबर को ‘मुरासु’ चक्रवात ने नेल्लोर और नरसापुरम के बीच तटीय इलाके को पार किया.

एक सप्ताह के भीतर आए इन दो चक्रवातों के कारण 15 लोगों की मौत हुई थी. वहीं, तटीय जिलों में इंफ्रास्ट्रक्चर और फसलों को भारी नुकसान पहुंचा. भारी बारिश और तेज हवाओं ने बिजली नेटवर्क और सड़कों सहित बुनियादी ढांचे को भी काफी नुकसान पहुंचाया.

शुरुआती अनुमानों के अनुसार, चक्रवात ‘मुरासु’ से लगभग 1,919.59 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ. इस चक्रवात ने 1,43,122 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों को नुकसान पहुंचाया, जिससे 1,86,063 किसान प्रभावित हुए. चक्रवात ‘अर्नब’ से हुए नुकसान का अनुमान 4,600 करोड़ रुपए लगाया गया था.

–

डीसीएच/

Share