Skip to content
Sunday, 15 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

सोनिया गांधी त्याग और समर्पण की मूर्ति, कंगना रनौत की टिप्पणी निंदनीय: गीता भुक्कल

सोनिया गांधी त्याग और समर्पण की मूर्ति, कंगना रनौत की टिप्पणी निंदनीय: गीता भुक्कल

झज्जर, 15 नवंबर . Haryana की पूर्व शिक्षा मंत्री एवं कांग्रेस नेता गीता भुक्कल ने सोनिया गांधी की किताब को लेकर उनकी सराहना की है. उन्होंने सोनिया गांधी को त्याग, समर्पण और संघर्ष का प्रतीक बताते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय संस्कृति और सभ्यता को अपने जीवन में पूरी तरह आत्मसात किया है. इसके साथ ही भुक्कल ने Actress और BJP MP कंगना रनौत की ओर से सोनिया गांधी को लेकर की गई कथित टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की.

Haryana की पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने से कहा कि सोनिया गांधी ने अपनी किताब के माध्यम से जीवन के संघर्षों, भावनाओं और अनुभवों को बेहद खूबसूरती से शब्दों में पिरोया है. उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद भी इस किताब की कई प्रतियां खरीदी हैं. यह किताब सोनिया गांधी के व्यक्तिगत जीवन, पूर्व Prime Minister राजीव गांधी के साथ बिताए पलों और उनके जीवन में आए उतार-चढ़ाव को समझने का अवसर देती है.

भुक्कल ने कहा कि सोनिया गांधी का जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा है. देश में कई बड़ी घटनाओं और व्यक्तिगत त्रासदियों का सामना करने के बावजूद उन्होंने India को अपना घर माना और यहां की सभ्यता एवं संस्कृति को अपनाया. उन्होंने किताब में अपने जीवन के खट्टे-मीठे अनुभवों और भावनाओं का उल्लेख किया है. यह किताब केवल इसलिए नहीं पढ़ी जानी चाहिए कि सोनिया गांधी कांग्रेस की नेता हैं बल्कि इसमें उन्होंने अपनी भावनाओं और जीवन के अनुभवों को बहुत अच्छे ढंग से प्रस्तुत किया है.

कंगना रनौत की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि सोनिया गांधी जैसी शख्सियत के बारे में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना उचित नहीं है. उन्होंने कंगना की टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की. भुक्कल ने कहा कि कंगना पहले भी किसानों और उनकी मां-बेटियों को लेकर विवादित भाषा का इस्तेमाल कर चुकी हैं. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोगों को अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना चाहिए.

गीता भुक्कल ने सोनिया गांधी के Political जीवन का जिक्र करते हुए कहा कि राजीव गांधी की हत्या के बाद उन्हें Prime Minister पद संभालने का प्रस्ताव दिया गया था लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया. इसके बाद करीब 10-12 वर्षों तक वह सक्रिय सार्वजनिक जीवन से दूर रहीं.

उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 में यूपीए को बहुमत मिलने के बाद भी सहयोगी दलों और नेताओं की इच्छा के बावजूद सोनिया गांधी ने Prime Minister पद स्वीकार नहीं किया. सोनिया गांधी का यह फैसला उनके त्याग और समर्पण को दर्शाता है.

–

एसएके/पीएम

Share