आंध्र प्रदेश: महिला नेताओं ने सीएम चंद्रबाबू नायडू को राखी बांधी

अमरावती, 28 अगस्त . रक्षाबंधन के मौके पर Friday को कई महिला नेताओं और ब्रह्माकुमारीज की सदस्यों ने आंध्र प्रदेश के Chief Minister एन. चंद्रबाबू नायडू को राखी बांधी.

महिलाओं ने Chief Minister के Governmentी आवास पर उन्हें राखी बांधकर अपना स्नेह व्यक्त किया. Chief Minister नायडू ने उन्हें रक्षाबंधन की बधाई दी.

Chief Minister को राखी बांधने वालों में बीसी कल्याण, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के कल्याण, हथकरघा और कपड़ा मंत्री एस. सविता, पूर्व मंत्री पीथाला सुजाता, एनटीआर जिला टीडीपी अध्यक्ष गद्दे अनुराधा और टीडीपी राज्य सचिव अचंता सुनीता शामिल थीं.

मंत्री सविता और गुंटूर पश्चिम की विधायक गल्ला माधवी ने भी उंडावल्ली स्थित आवास पर मानव संसाधन विकास, सूचना प्रौद्योगिकी और रियल टाइम गवर्नेंस मंत्री नारा लोकेश को राखी बांधी. उन्होंने उनके स्नेह के लिए विशेष धन्यवाद दिया.

इससे पहले, लोकेश ने रक्षाबंधन के अवसर पर लोगों को बधाई दी. उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भले ही उनकी कोई सगी बहन नहीं है लेकिन भगवान ने उन्हें लाखों बहनें दी हैं.

उन्होंने कहा, “तेलुगु राज्यों में मैं जहां भी जाता हूं, बहनों द्वारा मुझे दिए गए प्यार और स्नेह को मैं कभी नहीं भूल सकता. महिलाओं द्वारा साझा की गई आत्मीयता और बंधन ने मुझमें जिम्मेदारी की भावना को और बढ़ाया है. हम बच्चों को उनके विद्यार्थी जीवन से ही नैतिक मूल्यों की शिक्षा दे रहे हैं और उन्हें महिलाओं का सम्मान करना सिखा रहे हैं. महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण सुनिश्चित करना जन-Government की जिम्मेदारी है. राखी के त्योहार के अवसर पर, मैं तेलुगु बहनों को अपनी हार्दिक बधाई देता हूं, जो मुझे मेरी जान से भी प्यारी हैं.”

राज्य कांग्रेस अध्यक्ष वाई.एस. शर्मिला रेड्डी ने भी रक्षाबंधन पर लोगों को बधाई दी. उन्होंने इस त्योहार को भाई-बहन के बंधन, असीम प्रेम, स्नेह और सुरक्षा का प्रतीक बताया.

उन्होंने कहा, “तेलुगु राज्यों के हर भाई और छोटे भाई-बहन को राखी के त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं. इस त्योहार के अवसर पर मैं दिल से कामना करती हूं कि मेरे भाई खुशी और खुशहाली के साथ रहें, उन्हें लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य मिले और वे समृद्धि प्राप्त करें.”

एससीएच/पीएम

Leave a Comment