आंध्र प्रदेश : पूर्व उपमुख्यमंत्री अल्ला नानी का कार्डियक अरेस्ट से निधन

विशाखापत्तनम, 15 सितंबर . आंध्र प्रदेश के पूर्व उपChief Minister काली कृष्णा श्रीनिवास (अल्ला नानी) का Tuesday को कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया. वह 57 वर्ष के थे.

अल्ला नानी के नाम से मशहूर नेता का विशाखापत्तनम स्थित उनके घर पर निधन हो गया.

अल्ला नानी ने अपने Political करियर की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की थी. वे 2004 और 2009 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर अविभाजित आंध्र प्रदेश की विधानसभा के लिए एलुरु से चुने गए थे.

बाद में वे वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) में शामिल हो गए और 2014 के विधानसभा चुनावों में पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन सफल नहीं हो पाए.

अल्ला नानी 2017 में विधायक कोटे से विधान परिषद के लिए चुने गए थे. वे 2019 में एलुरु से विधानसभा के लिए चुने गए. 2019 से 2022 तक, उन्होंने वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआरसीपी Government में उपChief Minister और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री के रूप में काम किया.

पिछले साल, अल्ला नानी ने वाईएसआरसीपी छोड़कर तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) का दामन थाम लिया था.

Chief Minister एन. चंद्रबाबू नायडू ने अल्ला नानी के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि कम उम्र में दिल का दौरा पड़ने से पूर्व उपChief Minister के निधन की खबर सुनकर उन्हें गहरा सदमा लगा है. उन्होंने उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की.

उपChief Minister पवन कल्याण ने अपने शोक संदेश में कहा कि एलुरु के वरिष्ठ Political नेता और पूर्व उपChief Minister अल्ला नानी के अचानक निधन से उन्हें गहरा दुख हुआ है.

उन्होंने बताया कि अल्ला नानी ने तीन बार एलुरु से विधायक और एक बार एमएलसी के तौर पर लोगों की सेवा की. उन्होंने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की.

पूर्व Chief Minister और वाईएसआरसीपी अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने अल्ला नानी के अचानक निधन पर गहरा सदमा और दुख व्यक्त किया.

जगन ने कहा कि अल्ला नानी का असामयिक निधन बेहद दुखद है, और उन्होंने उनके लंबे सार्वजनिक करियर को याद किया, जिसमें एलुरु से तीन बार एमएलए चुना जाना और कई वर्षों तक लोगों की सेवा करना शामिल है.

उन्होंने वाईएसआरसीपी Government में उपChief Minister और स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर अल्ला नानी की अहम भूमिका को याद किया और कहा कि उन्होंने सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाया.

जगन ने कहा कि अल्ला नानी का जाना उनके परिवार और चाहने वालों के लिए एक अपूरणीय क्षति है. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक-संतप्त परिवार को हिम्मत देने के लिए प्रार्थना की.

उन्होंने अल्ला नानी के परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की.

एससीएच

Leave a Comment