Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
पर्यावरण,राष्ट्रीय

आंध्र प्रदेश : ‘अकवान’ के गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना, 3 दिनों तक भारी बारिश का अनुमान

आंध्र प्रदेश : ‘अकवान’ के गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना, 3 दिनों तक भारी बारिश का अनुमान

अमरावती, 17 नवंबर . बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात ‘अकवान’ अभी एक ही जगह पर स्थिर है. इस चक्रवात के Tuesday शाम तक एक ‘गंभीर चक्रवाती तूफान’ में बदलने की संभावना है. इसको तूफान को लेकर आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सलाह दी है.

आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) के प्रबंध निदेशक और आरटीजीएस के सीईओ प्रखर जैन ने बताया कि चक्रवात ‘अकवान’ पिछले कई घंटों से एक ही जगह पर स्थिर है. इस चक्रवात के Tuesday शाम तक एक ‘गंभीर चक्रवाती तूफान’ में बदलने की संभावना है. फिलहाल यह चक्रवात चेन्नई से 610 किमी, मछलीपट्टनम से 660 किमी, विशाखापत्तनम से 670 किमी और Odisha के गोपालपुर से 790 किमी दूर स्थित है.

आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) के प्रबंध निदेशक और आरटीजीएस के सीईओ प्रखर जैन ने बताया कि चक्रवात ‘अकवान’ पिछले कई घंटों से एक ही जगह पर स्थिर है. इस चक्रवात के Tuesday शाम तक एक ‘गंभीर चक्रवाती तूफान’ में बदलने की संभावना है.

फिलहाल यह चक्रवात चेन्नई से 610 किमी, मछलीपट्टनम से 660 किमी, विशाखापत्तनम से 670 किमी और Odisha के गोपालपुर से 790 किमी दूर स्थित है. पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए Thursday सुबह तक इसके एक ‘बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान’ में बदलने की आशंका है. चक्रवात ‘अकवान’ के Friday दोपहर तक आंध्र प्रदेश के तट पर नेल्लोर और टुनी के बीच से गुजरने की उम्मीद है.

तट से टकराते समय इस चक्रवात के साथ 120–130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, और हवा के झोंके 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं. मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है. इस चक्रवात के असर से (Wednesday ) तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है. Thursday और Friday को बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है.

प्रखर जैन ने बताया कि चक्रवात से जुड़ी समस्याओं के समाधान और मदद के लिए लोग ‘माना मित्र’ के व्हाट्सऐप नंबर 9552300009 पर संपर्क कर सकते हैं. आपातकालीन सहायता के लिए लोग टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों—112, 1070 और 18004250101—पर कॉल कर सकते हैं. तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है. प्रखर जैन ने बताया कि किसानों को भी खेती-बाड़ी से जुड़े काम करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

–

ओपी/एएस

Share