Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

असम: बांग्लादेश सीमा के पास कुशियारा नदी से लापता बीएसएफ जवान का शव बरामद

असम: बांग्लादेश सीमा के पास कुशियारा नदी से लापता बीएसएफ जवान का शव बरामद

गुवाहाटी, 25 नवंबर . असम के श्रीभूमि जिले में बांग्लादेश सीमा के नजदीक कुशियारा नदी से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के लापता सैनिक के. बेनू का शव बरामद हुआ है. बेनू Sunday रात असम के कछार जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध मवेशी तस्करों के एक गिरोह का पीछा करते हुए बराक नदी में कूदने के बाद लापता हो गए थे.

बीएसएफ के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (डीआईजी) ने जवान का शव मिलने की पुष्टि की. साथ ही, उन्होंन पहले की उन खबरों को भी खारिज किया, जिनमें दावा किया गया था कि बेनू को बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के जवानों ने जिंदा बचा लिया था और बांग्लादेश ले गए थे. डीआईजी ने साफ किया कि constable के जिंदा मिलने की खबरें गलत थीं.

अधिकारियों के मुताबिक, बेनू और हेड constable जितेंद्र यादव कटिगोरा इलाके में हरिनगर बॉर्डर आउटपोस्ट पर तैनात थे. उन्होंने चार से पांच संदिग्ध मवेशी तस्करों को बॉर्डर के पास घूमते देखा. बीएसएफ के जवानों को देखते ही संदिग्ध तस्कर गिरफ्तारी से बचने के लिए नदी में कूद गए. इसके बाद दोनों सुरक्षाकर्मी उनका पीछा करने के लिए नदी में उतरे.

जितेंद्र यादव तैरकर सुरक्षित नदी के किनारे वापस आ गए लेकिन बेनू तेज बहाव में फंस गए और बह गए. Monday सुबह बीएसएफ कंपनी कमांडर ने Police को इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मिलकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया.

लापता constable का पता लगाने के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), रिवर Police और दूसरी एजेंसियों के कर्मियों को लगाया गया.

सर्च टीमें Monday से ही नदी के किनारे ऑपरेशन कर रही थीं. कई बचाव एजेंसियों के बड़े सर्च ऑपरेशन के बाद Tuesday को श्रीभूमि जिले में स्टीमर घाट के पास नदी में तैरता हुआ शव देखा गया, जिसे बाहर निकाला गया. शव की शिनाख्त सैनिक के. बेनू के रूप में हुई.

–

डीसीएच/पीएम

Share