अविनाश मिश्रा की सक्सेस पार्टी से गायब होने पर विवियन डीसेना ने दी सफाई, कहा-तबीयत खराब थी

Mumbai , 6 अक्टूबर . अविनाश मिश्रा की ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की सक्सेस पार्टी में ‘बिग बॉस-18’ के कई कंटेस्टेंट नजर आए लेकिन इस दौरान Actor विवियन डीसेना नहीं दिखे. उनकी गैरमौजूदगी में फैंस ने सवाल उठाए और पूछा कि क्या वह Mumbai में नहीं हैं. Tuesday को Actor ने बताया कि वह क्यों पार्टी में शामिल नहीं हो पाए.

Actor विवियन डीसेना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह Mumbai में ही हैं लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से अविनाश की सक्सेस पार्टी में शामिल नहीं हो पाए थे.

उन्होंने लिखा, “मैं कल से आप सभी के मैसेज देख रहा हूं, जिनमें आपने मुझसे पूछा कि मैं अविनाश की पार्टी में क्यों नहीं गया था और क्या मैं Mumbai में नहीं हूं. दरअसल, मैं Mumbai में ही था लेकिन स्वास्थ ठीक न होने की वजह से बाहर जाने या लोगों से मिलने-जुलने की हालत नहीं थी.”

Actor ने अपने फैंस को ठीक होने का आश्वासन दिया. उन्होंने लिखा, “अविनाश की सक्सेस पार्टी में जाने का बहुत मन था लेकिन अच्छा महसूस न होने की वजह से नहीं जा सका. हालांकि, स्वास्थ्य जल्दी ठीक हो जाएगा. कुछ मुलाकातें लंबे समय से बाकी हैं और उनका होना बेहद जरूरी है. उन सभी लोगों का धन्यवाद, जिन्होंने मुझसे संपर्क किया और मेरी चिंता की, यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है.”

Actor विवियन डीसेना ने अविनाश को खतरों के खिलाड़ी का विनर बनने पर बधाई दी. उन्होंने लिखा, “अब जब मैंने यह स्पष्ट कर दिया है, तो चलिए सभी सवालों को छोड़कर अविनाश और उनकी जीत का जश्न मनाते हैं. बधाई हो, अविनाश. मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश और गर्वित हूं. तुम्हें ऐसे और भी कई सारे शानदार पल मिलने की शुभकामनाएं.”

बता दें कि ‘खतरों के खिलाड़ी-15’ के विजेता की ट्रॉफी Actor अविनाश मिश्रा ने अपने नाम की. इस खुशी के मौके पर Actor ने Monday को Mumbai में सक्सेस पार्टी आयोजित की गई थी, जिसमें ‘बिग बॉस 18’ की टीम और ‘खतरों के खिलाड़ी-15’ के कई सह-प्रतिभागी समेत इंडस्ट्री के कई सेलेब्स शामिल हुए थे.

–

एनएस/पीएम

Leave a Comment