
Mumbai , 1 अक्टूबर . एक्ट्रेस आलिया भट्ट Mumbai में होने वाले अर्थशॉट प्राइज का हिस्सा बनने को लेकर काफी उत्साहित हैं. उन्होंने इस इवेंट को उम्मीद, नए आइडिया और बदलाव के लिए किए जा रहे काम का जश्न बताया.
एक्ट्रेस ने कहा कि वह दुनिया भर से आने वाले उन लोगों और संस्थाओं को सेलिब्रेट करने का इंतजार कर रही हैं, जो धरती और पर्यावरण को बचाने के लिए नए और इनोवेटिव तरीके खोज रहे हैं.
आलिया ने एक बयान में कहा, ”अर्थशॉट प्राइज वास्तव में उम्मीद के बारे में है. ऐसी उम्मीद, जो आइडिया, एक्शन और उन लोगों के साथ आती है, जो आगे बढ़ने के नए रास्ते तलाश रहे हैं. यही चीज इस इवेंट का हिस्सा बनने को इतना खास और प्रेरणादायक बनाती है. दुनिया भर में ऐसे लोग हैं, जो हमारे ग्रह को बचाने और उसे फिर से बेहतर बनाने के लिए शानदार काम कर रहे हैं. कई बार वे ऐसे तरीकों से काम करते हैं, जिनकी हमने शायद कभी कल्पना भी नहीं की होगी.”
Mumbai में इस आयोजन के होने को लेकर आलिया ने कहा, ”अलग-अलग देशों से इन सभी लोगों का एक जगह आना बेहद खास है. मुझे गर्व है कि India इस खास पल का हिस्सा बन रहा है और मैं उन लोगों को सेलिब्रेट करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं, जो इन समाधानों के पीछे हैं और हम सभी के लिए काम कर रहे हैं.”
आलिया इवेंट में दिए जाने वाले पांच अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स में से एक अवॉर्ड पेश करेंगी. समारोह में दुनियाभर में पर्यावरण से जुड़ी बड़ी चुनौतियों के समाधान पर काम कर रहे लोगों और संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा. कार्यक्रम में करीब 5,000 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है.
इस खास मौके पर आलिया भट्ट के साथ ऑस्कर विजेता एक्टर रामी मालेक, क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर और ब्रिटिश एक्ट्रेस और म्यूजिशियन सिमोन एश्ले समेत कई अन्य प्रेजेंटर्स और खास मेहमान भी मौजूद रहेंगे. इस इवेंट की होस्टिंग करण जौहर करेंगे.
अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स नाइट्स इवेंट को दुनियाभर में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा. 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में दर्शक इस समारोह को देख सकेंगे. इसे 40 से ज्यादा भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा.
–
पीके/एबीएम