अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी संवैधानिक संस्था का सम्मान नहीं करती : हर्ष मल्होत्रा

New Delhi, 17 नवंबर . दिल्ली भाजपा प्रमुख हर्ष मल्होत्रा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी पर Tuesday को निशाना साधा. उन्होंने कहा कि केजरीवाल और उनकी पार्टी संवैधानिक संस्था का सम्मान नहीं करती है.
हर्ष मल्होत्रा का यह बयान उस वक्त आया है, जब दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के दूसरे नेताओं को क्रिमिनल कंटेम्प्ट केस में जवाब देने के लिए आखिरी तीन हफ्ते का समय दिया था.
से बातचीत में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के नेता लगातार कानून, अदालतों और बाकी हर चीज का अपमान करते हैं और उन्हें इसका कोई पछतावा भी नहीं होता, वे खुद कहते हैं, ‘हां, हम अराजकतावादी हैं.
हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि भाजपा भी बार-बार कहती है कि ऐसे लोग हैं, जो कानून को नहीं मानते और किसी भी संवैधानिक संस्था का सम्मान नहीं करते. हाईकोर्ट ने भी बिल्कुल यही बात कही, जब उन्हें समय दिया गया था और इस अदालती मामले में जवाब दाखिल करना था तो उन्होंने तय समय सीमा के भीतर अपना जवाब दाखिल नहीं किया. इस वजह से कोर्ट को यह तक कहना पड़ा कि अगर आप समय सीमा के भीतर अपना जवाब दाखिल नहीं करते हैं तो यह भी अदालत की अवमानना की श्रेणी में आता है.
दिल्ली भाजपा प्रमुख ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता बार-बार यह सिद्ध करते हैं कि यह कानून न्यायालय को नहीं मानते हैं. न ही किसी संविधान को मानते हैं, केवल और केवल अराजकता का व्यवहार करते हैं.
शाहदरा स्थित ज्वाला नगर में इमारत गिरने की घटना पर मल्होत्रा ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. मैं स्वयं स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हूं. इस दुखद घड़ी में दिल्ली Government पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है. संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित एवं त्वरित उपचार तथा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.
–
डीकेएम/वीसी


