Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,मनोरंजन

अयोध्या पहुंचे कबीर दुहन सिंह, राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

अयोध्या पहुंचे कबीर दुहन सिंह, राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

अयोध्या, 14 सितंबर . Actor कबीर दुहन सिंह ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर अयोध्या में राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में जाकर दर्शन किए. उन्होंने संतों का आशीर्वाद लिया. इस दौरान कबीर दुहन सिंह ने फिल्म हनुमान अंश की जमकर तारीफ की.

वीडियो में देखा जा सकता है कि Actor मंदिर में माथा टेकते नजर आ रहे हैं, जिसके बाद मंदिर के पुजारी ने Actor को माला पहनाई. Actor कहते हैं, “मैं एक मीटिंग के लिए Lucknow आया था और इतने नजदीक आने के बाद हनुमान भगवान को प्रणाम किए बिना नहीं जा सकता था. चाहे मैं 200 किलोमीटर दूर हो या 300 मीटर. मैं पिछले महीने भी गया था, जिससे मेरा दिल और दिमाग खुश हो गया था. अब मैं राम जी को प्रणाम करने जा रहा हूं.”

Actor ने ने सवाल किया, “क्या राम मंदिर को लेकर कोई फिल्म बन रही है?” इस सवाल का जवाब देते हुए Actor ने सिर्फ हिंट दी.

उन्होंने कहा, “फिल्म को लेकर बात चल रही है, लेकिन मैं आपसे कुछ भी नहीं बता सकता हूं. कल हमारी अच्छी मीटिंग हुई है. मेरा मानना है कि हनुमान की कृपा से सब कुछ ठीक ठाक चल रहा है और उनकी कृपा बनी रही, तो हो सकता है कि आप सभी को खुशखबरी सुनने को मिले और हम फिर से यहां पर आएं.”

हनुमान अंश को लेकर कबीर दुहन सिंह ने कहा, “फिल्म बहुत अच्छी है. हालांकि शुरुआत के कुछ हफ्ते फिल्म ने अच्छी कमाई नहीं थी, लेकिन जब फिल्म देखकर आए लोगों ने इसकी सराहना करना शुरू किया, तब लोगों को पता चला कि फिल्म वाकई में अच्छी है. आज हर सिनेमाघर में फिल्म चल रही है. नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म को लेकर मैं तो यही कहूंगा कि राम राम सीता राम.”

–

एनएस/वीसी

Share