Skip to content
Tuesday, 10 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

अयोध्या दर्शन से पहले अखिलेश यादव को विधायक नंदकिशोर गुर्जर की दो पन्नों की खुली चिट्ठी, पूछे चार तीखे सवाल

अयोध्या दर्शन से पहले अखिलेश यादव को विधायक नंदकिशोर गुर्जर की दो पन्नों की खुली चिट्ठी, पूछे चार तीखे सवाल

गाजियाबाद, 9 नवंबर . Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व Chief Minister अखिलेश यादव के 12 नवंबर को अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने के फैसले ने प्रदेश की सियासत में नई बहस छेड़ दी है. लोनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने अखिलेश यादव के इस फैसले का स्वागत करते हुए उन्हें दो पन्नों की खुली चिट्ठी लिखी है. 9 नवंबर को लिखे गए इन पत्रों में विधायक ने अखिलेश यादव से चार महत्वपूर्ण विषयों पर सवाल उठाए हैं. साथ ही उनसे केवल रामलला के दर्शन तक सीमित न रहने, बल्कि रामजन्मभूमि आंदोलन और कारसेवकों के बलिदान को भी सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने की अपील की है.

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने अपने पत्र में अखिलेश यादव के अयोध्या जाने के फैसले को सनातन धर्म में ‘घर वापसी’ बताते हुए उनका स्वागत और अभिनंदन किया. उन्होंने लिखा कि भगवान श्रीराम की कृपा से अखिलेश यादव हिंदू धर्म में वापसी कर रहे हैं. उन्होंने अखिलेश यादव को उनके पिता एवं पूर्व Chief Minister मुलायम सिंह यादव के एक पुराने बयान की भी याद दिलाई, जिसमें मुलायम सिंह यादव ने स्वयं को मौलाना बताते हुए कहा था कि देश उन्हें मौलाना कहे. विधायक ने सवाल उठाया कि ऐसे में यह स्वाभाविक है कि एक मौलाना का पुत्र हिंदू नहीं हो सकता.

हालांकि, अब अखिलेश यादव के अयोध्या जाने को उन्होंने सकारात्मक बदलाव का अवसर बताया. नंदकिशोर गुर्जर ने अपने पत्र में पहला महत्वपूर्ण सवाल वर्ष 1990 में अयोध्या में कारसेवकों पर हुई गोलीबारी को लेकर उठाया. उन्होंने लिखा कि तत्कालीन Chief Minister मुलायम सिंह यादव की Government के दौरान निहत्थे रामभक्त कारसेवकों पर गोलियां चलाई गई थीं और सरयू का पानी रामभक्तों के खून से लाल हो गया था. यह घटना करोड़ों हिंदुओं की आस्था पर गहरी चोट थी.

विधायक ने अखिलेश यादव से पूछा कि क्या वह आज भी रामजन्मभूमि को बाबरी मस्जिद कहने वाली Political सोच के साथ खड़े हैं? उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या Samajwadi Party रामजन्मभूमि आंदोलन का विरोध करने के लिए देश के सामने अपनी ऐतिहासिक भूमिका की जवाबदेही स्वीकार करेगी? विधायक ने दूसरे विषय में अखिलेश यादव से कहा कि वह अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन जरूर करें, लेकिन इसके साथ रामजन्मभूमि को रामजन्मभूमि कहने का साहस भी दिखाएं. उन्होंने कारसेवकों के बलिदान का सम्मान करने और भव्य राम मंदिर निर्माण को India की सांस्कृतिक विजय के रूप में स्वीकार करने की अपील की.

पत्र में उन्होंने सवाल किया कि क्या केवल मंदिर में दर्शन कर लेने से इतिहास बदल जाएगा? क्या रामभक्तों पर गोली चलने और सरयू के पानी को खून से लाल करने का इतिहास मिट जाएगा? उन्होंने Samajwadi Party से अपनी पूर्ववर्ती Political भूमिका की जिम्मेदारी लेने की भी मांग की. अपने दूसरे पत्र में नंदकिशोर गुर्जर ने तीसरे महत्वपूर्ण विषय के रूप में मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का मुद्दा उठाया. उन्होंने अखिलेश यादव से अपील की कि अयोध्या में रामलला के दर्शन के बाद वह मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर भी भव्य मंदिर निर्माण के लिए कारसेवा की पहल करें.

उन्होंने लिखा कि अखिलेश यादव के लिए अब अपने परिवार और पूर्वजों की वैचारिक विरासत पर पुनर्विचार करने का अवसर है. विधायक ने विश्वास जताया कि यदि अखिलेश यादव इस दिशा में कदम उठाते हैं तो मथुरा में भव्य श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा और इससे करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं का सम्मान होगा. विधायक ने चौथे विषय में अखिलेश यादव से सनातन संस्कृति से दोबारा जुड़ने की अपील की. उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में अखिलेश यादव के इशारे पर उनकी पार्टी के नेताओं ने भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा नहीं करने की शपथ ली थी, जिससे यदुवंशियों और सनातन धर्मावलंबियों में नाराजगी है.

उन्होंने कहा कि India में विदेशी आक्रांताओं के शासनकाल में मंदिरों और सांस्कृतिक विरासत को नुकसान पहुंचाया गया. ऐसे में अखिलेश यादव के पास अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने और सनातन धर्म के सम्मान का अवसर है. पत्र के अंत में नंदकिशोर गुर्जर ने Prime Minister Narendra Modi और Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि देश अपनी सांस्कृतिक विरासत और सनातन गौरव के नए युग में प्रवेश कर रहा है. उन्होंने अखिलेश यादव से अयोध्या यात्रा को केवल Political कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखने, बल्कि रामजन्मभूमि के गौरव, कारसेवकों के बलिदान और सनातन संस्कृति के सम्मान को भी स्वीकार करने की अपील की.

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को अपने परिवार के वैचारिक पापों का प्रायश्चित करते हुए भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण की विरासत का सम्मान करना चाहिए. नंदकिशोर गुर्जर ने उम्मीद जताई कि अखिलेश यादव अयोध्या में रामलला के दर्शन के साथ-साथ रामजन्मभूमि आंदोलन के इतिहास और कारसेवकों के बलिदान को भी सार्वजनिक रूप से स्वीकार करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश यादव को कट्टरपंथी मौलानाओं और उन लोगों के सामने करारा जवाब देना चाहिए, जो गजवा-ए-हिंद और बाबरी मस्जिद के पुनर्निर्माण का सपना देखते हैं.

–

पीकेटी/डीकेपी

Share