Skip to content
Monday, 2 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
आईएएनएस स्पेशल,फीचर्स,राजनीति,राष्ट्रीय

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: राष्ट्रपति की पार्टी के लिए क्यों है ये ‘लिटमस टेस्ट’, इतिहास में छुपा है जवाब

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: President की पार्टी के लिए क्यों है ये ‘लिटमस टेस्ट’, इतिहास में छुपा है जवाब

वाशिंगटन, 2 नवंबर . अमेरिका में 3 नवंबर को मिडटर्म पोल यानि मध्यावधि चुनाव के लिए वोटिंग है. ऐसा चुनाव जिसमें President की कुर्सी तो नहीं खिसकती लेकिन उसके लिए खतरे की घंटी जरूर होता है. अमेरिका में मिडटर्म चुनाव को अक्सर President के कामकाज का लिटमस टेस्ट होता है. ये जनता की राय का पैमाना माना जाता है. अमेरिकी इतिहास में ऐसे कई मौके आए हैं, जब मिडटर्म चुनाव के नतीजों ने President को अपनी रणनीति बदलने पर मजबूर किया. वर्ष 1994, 2006 और 2010 के चुनाव इसके तीन बड़े उदाहरण हैं.

इन चुनावों में President की पार्टी को नुकसान होने का मतलब केवल कांग्रेस में सीटें कम होना नहीं, बल्कि इससे व्हाइट हाउस की सियासी ताकत, नीतियों और अगले दो वर्षों के एजेंडे पर भी असर पड़ता है.

पहला बड़ा Political झटका 1994 में तत्कालीन President बिल क्लिंटन को लगा था. उनके कार्यकाल के शुरुआती दो वर्षों में अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य सुधार की योजना और प्रशासन के फैसलों को लेकर असंतोष बढ़ रहा था. रिपब्लिकन पार्टी ने न्यूट गिंगरिच के नेतृत्व में ‘कॉन्ट्रैक्ट विद अमेरिका’ नाम से दस सूत्रीय एजेंडा पेश किया. इसमें करों में कटौती, Governmentी खर्च पर नियंत्रण और कल्याणकारी योजनाओं में बदलाव जैसे वादे शामिल थे. चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी ने प्रतिनिधि सभा में 54 और सीनेट में आठ सीटों का इजाफा किया. इस जीत के साथ उसने करीब चार दशक बाद प्रतिनिधि सभा और सीनेट, दोनों पर नियंत्रण हासिल कर लिया.

इस नतीजे का असर जल्द ही दिखाई दिया. President क्लिंटन और रिपब्लिकन नेतृत्व के बीच बजट तथा Governmentी खर्च को लेकर टकराव बढ़ा. क्लिंटन ने रिपब्लिकन प्रस्तावों पर वीटो किया और बजट को लेकर गतिरोध इतना गहरा गया कि नवंबर और दिसंबर 1995 में अमेरिकी Government को दो बार कामकाज बंद करना पड़ा. इस दौरान लाखों संघीय कर्मचारियों के काम पर असर पड़ा और Governmentी सेवाएं भी बाधित हुईं. अंततः दोनों पक्षों को समझौते की राह पकड़नी पड़ी. यानी मिडटर्म में मिली जीत ने विपक्ष को कांग्रेस की कमान तो दी, लेकिन President के साथ टकराव ने पूरे देश के Governmentी कामकाज पर असर डाला.

दूसरा अहम उदाहरण 2006 का है, जब President जॉर्ज डब्ल्यू. बुश की रिपब्लिकन पार्टी को इराक युद्ध के मुद्दे पर जनता की नाराजगी झेलनी पड़ी. इराक हिंसा और अमेरिकी सैन्य अभियान की दिशा को लेकर सवाल उठ रहे थे. सात नवंबर को हुए मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने प्रतिनिधि सभा में 30 और सीनेट में छह सीटें हासिल कीं. इस तरह रिपब्लिकन पार्टी ने दोनों सदनों में अपना बहुमत गंवा दिया.

चुनाव का असर President के रक्षा विभाग तक पहुंचा. बुश प्रशासन की इराक नीति के प्रमुख चेहरों में शामिल रक्षा मंत्री डोनाल्ड रम्सफेल्ड ने चुनाव के अगले दिन अपने पद से हटने का ऐलान कर दिया. President ने उनकी जगह रॉबर्ट गेट्स को नियुक्त किया. दूसरी ओर, डेमोक्रेटिक नेता नैन्सी पेलोसी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष बनीं. नई कांग्रेस में इराक युद्ध और बुश प्रशासन की नीतियों पर निगरानी तथा जवाबदेही से जुड़े सवाल ज्यादा मुखर हुए. यह चुनाव इस बात का उदाहरण बना कि मिडटर्म में सत्ता का संतुलन बदलने पर President की टीम और उसकी नीतियों पर भी दबाव पड़ सकता है.

तीसरा बड़ा उदाहरण 2010 का है, जब बराक ओबामा के President रहते डेमोक्रेटिक पार्टी को मिडटर्म चुनाव में भारी नुकसान उठाना पड़ा. उन्होंने खुद इसे “शेलैकिंग” (एक बड़ी हार) कहा था. दरअसल, तब आर्थिक संकट के बाद रोजगार और अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता बनी हुई थी. इसी दौरान ओबामा प्रशासन का स्वास्थ्य सुधार कानून, जिसे ‘अफोर्डेबल केयर एक्ट’ या ओबामाकेयर कहा गया, Political बहस का बड़ा मुद्दा बन गया.

रिपब्लिकन पार्टी से जुड़े टी पार्टी आंदोलन ने भी Government के खर्च और स्वास्थ्य सुधार कानून के खिलाफ विरोध को संगठित करने में भूमिका निभाई. चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने प्रतिनिधि सभा की 63 सीटें गंवाईं और सदन पर रिपब्लिकन पार्टी का नियंत्रण हो गया. सीनेट में भी उसे छह सीटों का नुकसान हुआ, हालांकि वहां उसका बहुमत बना रहा.

इस नतीजे ने ओबामा के विधायी एजेंडे को मुश्किल में डाल दिया. रिपब्लिकन बहुमत वाली प्रतिनिधि सभा ने स्वास्थ्य सुधार कानून को निरस्त करने की कोशिशों के साथ प्रशासन के फैसलों पर कड़ी निगरानी शुरू की. कई मुद्दों पर दोनों दलों के बीच टकराव बढ़ा और President के लिए नए कानून पारित कराना पहले से कठिन हो गया. इस चुनाव का एक और दूरगामी असर यह रहा कि रिपब्लिकन पार्टी ने राज्यों की राजनीति में भी अपनी स्थिति मजबूत की.

मध्यावधि चुनाव के बाद जो घटनाक्रम हुए उन्हें इन उदाहरणों से समझा जा सकता है. अमेरिकी मिडटर्म चुनाव President को पद से नहीं हटाते, लेकिन उनकी Political ताकत और फैसले लेने की क्षमता को जरूर प्रभावित कर सकते हैं. कभी बजट पर गतिरोध पैदा होता है, कभी युद्ध नीति पर सवाल उठते हैं और कभी President के घरेलू सुधार कार्यक्रम विपक्ष के निशाने पर आ जाते हैं.

मिडटर्म चुनाव को केवल कांग्रेस की सीटों की लड़ाई नहीं, बल्कि President के काम पर जनता की Political प्रतिक्रिया के रूप में भी देखा जाता है. यही वजह है कि चुनावी रैली में ट्रंप ने पूरी ताकत झोंक दी है. ईरान से लेकर ‘मागा’ की बात कर रहे हैं. भरोसा दिला रहे हैं कि रिपब्लिकन Government ने वो सही किया जिसे पूर्व के डेमोक्रेट्स ने बिगाड़ दिया था.

–

केआर/

Share