रामलीला मैदान में 20 हजार लोग भी इकट्ठे नहीं हुए, इनकी एसआईआर की गिनती भी ऐसी ही है: संबित पात्रा

वाराणसी, 2 नवंबर . BJP MP संबित पात्रा वाराणसी पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीच करते हुए कहा कि यहां आना मेरे लिए गर्व की बात है. यह कोई आम जगह नहीं है. यह महादेव की धरती है, काशी की धरती है, जहां का कण-कण भगवान शिव का प्रतीक है. मैं सबसे पहले इस पवित्र धरती को नमन करता हूं.”
BJP MP ने कहा, “एसआईआर को लेकर देश में किस प्रकार का वातावरण बनाया जा रहा है? रिजीम चेंज के लिए एक भ्रामक और उत्तेजक वातावरण बनाया जा रहा है. काशी की भूमि से एसआईआर को लेकर हम पर लगाए गए आक्षेप का निराकरण करना चाहूंगा. यह 12वां एसआईआर है. 10 एसआईआर कांग्रेस के समय किए गए और दो एसआईआर हमारी Government के वक्त हुए. उनके वक्त एसआईआर हो तो ठीक है. हम एसआईआर कराकर मतदाता सूची के शुद्धीकरण की प्रक्रिया को चालू रखें तो वह गलत है.”
संबित पात्रा ने कहा, “राहुल गांधी की ओर से आरोप लगाया गया कि 13 करोड़ वोट चोरी कर लिए गए. अगर ऐसा हुआ होता तो आज देश की रूपरेखा कैसी होती? लोग देश की सड़कों पर होते और आंदोलन कर रहे होते.”
उन्होंने कहा, “कांग्रेस क्या एसआईआर की वजह से सत्ता से बाहर है? वे अपने कर्मों की वजह से सत्ता से बाहर हैं. राहुल गांधी कहते हैं कि सीईसी हमारे एजेंट हैं. एजेंट क्या होता है, उसके बारे में भी चर्चा करूंगा.”
BJP MP ने कहा, “उन्हें सड़क पर अराजकता करनी है. कल भी रामलीला मैदान में हम लोगों ने देखा कि किस प्रकार का फ्लॉप शो रहा. 10 लाख लोगों के आने का दावा कर रहे थे. लेकिन 20 हजार लोग भी इकट्ठे नहीं हुए. कल रामलीला मैदान 50 प्रतिशत खाली था. एसआईआर की गिनती भी इनकी ऐसी ही है. जो भी संख्या देते हैं, वह गलत होती है.
–
एसडी/एएस


