Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
आईएएनएस स्पेशल,फीचर्स,मानवीय रुचि,अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका में तीसरी बार देशव्यापी उड़ानों पर लगा ब्रेक, 2001 और 2023 में भी थमी थीं हवाई सेवाएं

अमेरिका में तीसरी बार देशव्यापी उड़ानों पर लगा ब्रेक, 2001 और 2023 में भी थमी थीं हवाई सेवाएं

New Delhi, 14 नवंबर . अमेरिका के एयरस्पेस में Friday दोपहर अचानक ऊहापोह की स्थिति बन गई. तुरंत उड़ानों पर रोक लगाई गई और कारण की जांच शुरू कर दी गई. वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जो ऐसा कुछ हुआ हो; इससे पहले दो बार अमेरिका ये झेल चुका है.

13 नंवबर 2026 (स्थानीय समयानुसार) फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने देश में सभी घरेलू उड़ानों के टेकऑफ पर रोक लगाई बाद में ‘ग्राउंड स्टॉप’ को लिफ्ट किया गया. इससे पहले दो बार ऐसी स्थिति बन चुकी है. पहली बार 11 सितंबर 2001 को आतंकवादी हमलों के बाद और दूसरी बार जनवरी 2023 में तकनीकी खराबी के कारण देशभर में उड़ानों को रोकना पड़ा था.

अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकी हमलों के बाद देश के विमानन इतिहास का सबसे असाधारण फैसला लिया गया था. न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और पेंटागन पर विमानों के जरिए किए गए हमलों के बाद अमेरिकी अधिकारियों ने देशभर में उड़ानों को रोकने का आदेश दिया था. उस दौरान विमानों को सुरक्षित उतारने और हवाई क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक कदम उठाए गए थे.

दूसरी बार 11 जनवरी 2023 को एफएए के नोटिस टू एयर मिशन (नोटम) सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण देशभर में घरेलू उड़ानों के टेकऑफ पर रोक लगाई गई थी. इस सिस्टम के जरिए पायलटों को उड़ान से जुड़ी जरूरी सूचनाएं दी जाती हैं. सिस्टम में आई खराबी के कारण पायलटों को आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराने में दिक्कत हुई थी. इसके बाद एफएए ने एहतियातन सभी घरेलू उड़ानों को रोक दिया था. यह रोक करीब 90 मिनट तक रही थी. इसके कारण हजारों उड़ानें प्रभावित हुई थीं.

13 नवंबर 2026 को एफएए ने एक बार फिर देशभर में उड़ानों के टेकऑफ पर रोक लगा दी. इस बार एयर रूट ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर्स की संचार व्यवस्था में आई तकनीकी गड़बड़ी इसकी वजह बनी. अमेरिकी परिवहन मंत्री शॉन डफी ने बताया कि देशभर के एयर ट्रैफिक कंट्रोल केंद्रों को प्रभावित करने वाली संचार समस्या की जांच की जा रही है.

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में किसी दुर्भावनापूर्ण हमले के संकेत नहीं मिले हैं. हालांकि, गड़बड़ी की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है.

इस घटनाक्रम ने अमेरिकी विमानन व्यवस्था की तकनीकी निर्भरता और सुरक्षा संबंधी तैयारियों पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं.

–

केआर/

Share