Skip to content
Wednesday, 11 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
कूटनीति,अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका और रूस के साथ बैठक ‘रचनात्मक और काफी महत्वपूर्ण’ रही : जेलेंस्की

अमेरिका और रूस के साथ बैठक ‘रचनात्मक और काफी महत्वपूर्ण’ रही : जेलेंस्की

कीव, 11 नवंबर . यूक्रेन के President वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि अबू धाबी में यूक्रेन, अमेरिका और रूस के बीच दो दिवसीय त्रिपक्षीय वार्ता का पहला दिन “रचनात्मक और काफी सार्थक” रहा.

Tuesday (स्थानीय समयानुसार) को यूक्रेन की वार्ता टीम से बातचीत के बाद, जेलेंस्की ने एक्स पर एक बयान में कहा कि चर्चा मानवीय मुद्दों पर केंद्रित थी, जिसमें कैदियों की रिहाई और यूक्रेन के लिए सुरक्षा गारंटी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि तनाव कम करने के उपायों पर भी चर्चा हुई.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जेलेंस्की ने बताया कि उन्होंने यूक्रेन की वार्ता टीम को Wednesday को होने वाली आगे की बातचीत के लिए स्पष्ट निर्देश दिए हैं. साथ ही, आने वाले दिनों में अमेरिकी President के दूतों और यूरोपीय प्रतिनिधियों के साथ होने वाली व्यापक बैठकों के लिए भी निर्देश दिए गए हैं.

इससे पहले Tuesday को, रूस, अमेरिका और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों ने संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में मुलाकात की. फरवरी के बाद यह उनकी पहली त्रिपक्षीय वार्ता थी.

इस त्रिपक्षीय वार्ता से पहले, यूक्रेनी टीम ने ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और इटली के प्रतिनिधियों के साथ-साथ नाटो और यूरोपीय आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की.

इस बैठक में अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर भी शामिल हुए.

इस बीच, रूस और यूक्रेन के बीच हमले जारी हैं. स्थानीय नेता लियोनिद पासेचनिक ने Tuesday को बताया कि पिछले 24 घंटों में लुगांस्क क्षेत्र में यूक्रेनी हमलों में पांच आम नागरिक मारे गए, जिनमें बस में सवार एक यात्री भी शामिल है.

पासेचनिक ने social media प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर कहा, “हमारे गणतंत्र के लिए यह एक कठिन दिन रहा है: पांच लोग मारे गए और चार अन्य घायल हो गए.”

वहीं, रूसी विदेश मंत्रालय के एंबेसडर-एट-लार्ज रोडियन मिरोशनिक ने उसी दिन पत्रकारों को बताया कि पिछले दो हफ्तों में यूक्रेनी हमलों में जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के तीन कर्मचारी मारे गए हैं.

–

केआर/

Share