
अमृतसर, 9 सितंबर . पंजाब Police की काउंटर इंटेलिजेंस विंग, अमृतसर को सीमा पार से संचालित ड्रग्स और अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. Police ने एक संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 किलोग्राम आईसीई (क्रिस्टल मेथामफेटामाइन) और तीन अत्याधुनिक विदेश निर्मित पिस्तौल सहित मैगजीन बरामद की है.
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह मॉड्यूल विदेश में बैठे तस्करों के साथ मिलकर संचालित किया जा रहा था. उन्हें आरोपियों के माध्यम से ड्रग्स और हथियारों की खेप प्राप्त कर आगे विभिन्न सहयोगियों तक पहुंचाया जाता था. Police को आशंका है कि यह नेटवर्क अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय संगठित तस्करी गिरोह से जुड़ा हो सकता है.
इस मामले में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर थाने में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क के आगे और पीछे के लिंक खंगालने, अन्य संदिग्धों की पहचान करने तथा अवैध हथियार एवं मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े व्यापक गिरोह का पर्दाफाश करने में जुटी हैं.
पंजाब Police ने कहा है कि राज्य में नशा और अवैध हथियारों के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा. Police का उद्देश्य पंजाब को सुरक्षित, संरक्षित और नशामुक्त राज्य बनाना है.
इससे पहले 7 सितंबर को भी पंजाब डीजीपी ने बताया था कि पंजाब Police को सीमा पार से संचालित नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. अमृतसर ग्रामीण Police ने एक अंतरराष्ट्रीय तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. Police ने उनके कब्जे से 15 अवैध पिस्तौल और 5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की.
Police के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी विदेश में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में थे. ये आरोपी सीमा पार से भेजी गई अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप प्राप्त करते थे और निर्देशानुसार उन्हें आगे सप्लाई करते थे. जांच एजेंसियों को संदेह है कि यह नेटवर्क सीमा पार संचालित एक बड़े तस्करी गिरोह से जुड़ा हुआ है.
इस संबंध में Police थाना घरिंडा में एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत First Information Report दर्ज की गई. Police मामले की गहन जांच कर रही है ताकि नेटवर्क के आगे और पीछे के सभी संपर्कों का पता लगाया जा सके, इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान की जा सके, और अवैध हथियार एवं मादक पदार्थ तस्करी के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके.
–
एएमटी/एबीएम