
New Delhi, 21 सितंबर . अफगानिस्तान के पूर्व President हामिद करजई ने Monday तड़के बेगुनाह अफगानियों पर बरसाए बम की निंदा की है. इसके साथ ही उन्होंने Pakistan को नसीहत दी कि पड़ोसी मुल्क को लेकर वो अपनी नीतियों पर गौर करे और सभ्य तरीके से संवाद स्थापित करे.
करजई के एक्स अकाउंट से जारी किए गए पोस्ट में लिखा गया, “कुनार और पक्तिका पर Pakistan के हवाई हमलों की पूर्व President कड़ी निंदा करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप कई देशवासी मारे गए और घायल हो गए. इसे वो अफगानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन मानते हैं.”
उन्होंने इस हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.
इसके साथ ही पूर्व President की ओर से Pakistan को नसीहत भी दी गई. आगे लिखा गया, “Pakistan की मौजूदा सुरक्षा समस्याओं के लिए अफगानिस्तान को कसूरवार मानना आपकी खुद की गलत नीतियों का परिणाम है. पूर्व President को उम्मीद है कि आप अपनी नीतियों की समीक्षा करेंगे और अफगानिस्तान के साथ अच्छे पड़ोसी, सकारात्मक संबंधों और सभ्य बातचीत का रास्ता चुनेंगे.”
Pakistan की वायुसेना ने Monday तड़के अफगानिस्तान के पूर्वोत्तर प्रांत कुनार और पक्तिका पर बम बरसाए. इन हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई.
इससे पहले तालिबान Government के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने हवाई हमलों की निंदा की. उन्होंने इन हमलों का “उचित जवाब” देने की चेतावनी भी दी.
मुजाहिद ने कहा कि Monday को Pakistan ने अफगान इलाके और आम नागरिकों को निशाना बनाकर हमले किए. उन्होंने दावा किया कि कुनार में Pakistan की बमबारी में एक महिला और दो पुरुषों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं और दो पुरुष घायल हो गए. वहीं पक्तिका में स्थानीय दुकान और एक घर को निशाना बनाया गया. उन्होंने Pakistanी सैन्य नेतृत्व पर आरोप लगाया कि वे अपने देश में सुरक्षा की नाकामियों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए अफगान इलाकों पर हमले कर रहे हैं.
–
केआर/